अगर आप किसी खास मौके के लिए हैवी और ट्रेंडी झुमका इयररिंग्स खरीदने की सोच रही हैं, तो यहां बताए गए 6 लेटेस्ट गोल्ड पॉलिश डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
कुंदन वर्क गोल्ड पॉलिश झुमका
अगर आपको रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो कुंदन वर्क वाले झुमके बेहतरीन हैं। इनमें गोल्ड पॉलिश के साथ सफेद, हरे या लाल कुंदन स्टोन लगे होते हैं, जो इन्हें बेहद सुंदर बनाते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
पर्ल ड्रॉप हैवी झुमका डिजाइन
बनारसी साड़ी, सिल्क सूट और लहंगे के साथ यह डिजाइन शानदार लगता है। मोतियों से सजे गोल्ड पॉलिश झुमके हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगते हैं। रॉयल लुक के लिए यह डिजाइन ट्राई करें।
Image credits: glamup_fashion01 Instagram
Hindi
चांदबाली स्टाइल हैवी झुमका
ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो चांदबाली और झुमका का कॉम्बिनेशन शानदार ऑप्शन है। इसमें हैवी चांदबाली और नीचे झुमके संग घुंघरू की डिजाइन इसे ग्रैंड लुक देती है।
Image credits: instagram
Hindi
मीनाकारी झुमका डिजाइन
रंग-बिरंगी मीनाकारी वर्क वाले झुमके फेस्टिव सीजन की पहली पसंद बन चुके हैं। इनमें लाल, हरा, नीला और गुलाबी रंगों का खूबसूरत काम होता है, जिससे ये सिंपल लुक को भी सुंदर बना देते है।
Image credits: instagram
Hindi
हैवी टेंपल डिजाइन झुमका
साउथ इंडियन ज्वेलरी से इंस्पायर टेंपल डिजाइन झुमके काफी ट्रेंड में हैं। इनमें देवी-देवताओं, मोर या पारंपरिक नक्काशी बनी होती है। यह शादी, पूजा और फेस्टिवल के लिए बेस्ट हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
चेन लटकन गोल्ड झुमकी इयररिंग
ब्राइड्समेड, वेडिंग गेस्ट और पार्टी वियर के लिए ऐसे फैंसी चेन लटकन गोल्ड झुमकी इयररिंग बेहद पसंद किए जाते हैं। ऐसे गोल्ड पॉलिश इयररिंग 100-200 रु में एथनिक लुक संग स्टाइल करें।