छोटे-छोटे डॉट्स और सीधी या तिरछी लाइनों की मदद से तैयार ये डिजाइन मिनिमल और मॉडर्न लुक देता है। बिगिनर्स के लिए ये सबसे आसान ऑप्शन है।
उंगलियों पर अंगूठी जैसी गोल डिजाइन बनाकर तैयार की गई मेहंदी बेहद ट्रेंडी लगती है। इसे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
रिंग और ब्रेसलेट वाली चेन की तरह बने पैटर्न हाथों को यूनिक और एलिगेंट लुक देते हैं। ये डिज़ाइन जेनजी के बीच काफी पसंद की जाती है।
छोटे फूलों और पत्तियों की डिजाइन में बनाई गई फ्लोरल मेहंदी उंगलियों को खूबसूरत बनाती है। यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है।समर सीजन में फ्लोरल मेहंदी काफी पसंद की जाती है।
उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर छोटे मंडला पैटर्न बनाकर स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का स्टाइल है।
नेट या जाल जैसी डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसे उंगलियों पर बनाकर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। बैक या फ्रंट दोनों साइड इसे लगा सकते हैं।
हार्ट शेप वाले छोटे-छोटे पैटर्न जेनजी के बीच बहुत पसंद किया जाता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ दिखने में मिनिमल और क्यूट लुक देता है।
मोटी लाइन, पत्तियों और खाली जगहों के कॉम्बिनेशन से बनी अरेबिक फिंगर मेहंदी जल्दी बन जाती है और रचने के बाद बहुत खूबसूरत दिखती है।
इस पैटर्न में उंगलियों के सिरों को मेहंदी से भर लें और नीचे मिनिमल डिजाइन बनाए जाते हैं। यह मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए अच्छा डिजाइन है।
फूलों, पत्तियों और घुमावदार रेखाओं से बनी बेल डिज़ाइन सबसे आसान पैटर्न में से एक है। इसे एक या सभी उंगलियों पर बनाया जा सकता है।