फ्रंट हैंड के बीच में गोल या चौकोर पैटर्न बनाकर उसके अंदर जाल डिजाइन बना लें। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ हाथों को सुंदर और भरा-भरा लुक देती है।
फूलों और पत्तियों के साथ बनी ये डिजाइन हाथों को बेहद एलिगेंट लुक देती है। उंगलियों तक बनी जाल पैटर्न डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाता है। यह पैटर्न हर उम्र की महिलाओं पर जचता है।
डायमंड आकार के छोटे-छोटे बॉक्स बनाकर तैयार की गई जाल डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसके अंदर डॉट्स या छोटे फूल बनाकर डिजाइन को और सुंदर बना लें।
अगर आप ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं तो हाफ हैंड जाल डिजाइन बना सकती हैं। हथेली के आधे हिस्से में जाल पैटर्न और बाकी हिस्से में बेल डिजाइन बनाकर स्टाइलिश लुक बना लें।
मंडला पैटर्न के चारों ओर जाल डिजाइन बनाकर खूबसूरत फ्रंट हैंड मेहंदी बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती है और रचने के बाद और खूबसूरत लगेगी।
इस डिजाइन में उंगलियों से लेकर हथेली तक जाल पैटर्न बना लें। इससे हाथ लंबे और सुंदर दिखाई देते हैं। यह डिजाइन फेस्टिव सीजन के लिए बेहतरीन डिजाइन है।
अरेबिक बेलों के साथ जाल पैटर्न का कॉम्बिनेशन बहुत यूनिक लगता है। डिजाइन में खाली जगह और जाल का बैलेंस हाथों को मॉडर्न और क्लासी लुक देता है।
छोटे-छोटे चौकोर बॉक्स बनाकर तैयार की गई चेकर जाल डिजाइन बिगिनर्स के लिए आसान है। इसके अंदर डॉट्स और पत्तियों की डिजाइन बनाकर इसे और खूबसूरत बना लें।
हथेली से शुरू होकर कलाई तक फैला हुआ ये जाल पैटर्न हाथों को रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन खासतौर पर शादी और एंगेजमेंट जैसे अवसरों के लिए पसंद की जाती है।
सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वालों के लिए मिनिमल जाल डिजाइन परफेक्ट है। इसमें कम पैटर्न के साथ साफ-सुथरा जाल बनाया जाता है, जो ऑफिस या छोटे फंक्शन के लिए भी अच्छा रहता है।