Hindi

इन 7 तरीके से सफेल बालों को करें नेचुरली कलर, टूटना भी हो जाएगा बंद

Hindi

ग्रे हेयर को कैसे छुपाएं?

वैसे तो ग्रे हेयर को हमेशा के लिए काला नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसे कलर या फिर कुछ नेचुरल तरीके से कवर जरूर किया जा सकता है। तो चलिए बताते हैं 7 नेचुरल तरीका।

Image credits: freepik
Hindi

मेंहदी

मेंहदी एक नेचुरल तरीका है सफेद बालों को कवर करने का। यह बालों को कंडीशन और मजबूत भी करती है। चाय या कॉफी के पानी में मेहंदी का पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। 

Image credits: Getty
Hindi

काली चाय

काली चाय ग्रे हेयर को काला कर सकती है और उनमें चमक ला सकती है। एक काली चाय बनाएं। ठंडा करके इसे बालों को इससे धो दें। थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें। इससे भी कलर चेंज हो जाता है।

Image credits: pexels
Hindi

कॉफ़ी

कॉफ़ी से भी नेचुरली बालों को कलर कर सकते हैं। एक कप हार्ड कॉफी बनाएं। फिर इसे ठंडा करें। इससे बाल को धोकर एक 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू करें।

Image credits: pexels
Hindi

सेज और रोज़मेरी

सेज और रोज़मेरी में भी प्राकृतिक रंग होता है जो सफेद बाल को काला कर सकता है। मुट्ठी भर सेज की पत्तियां और मेहंदी की पत्तियों को लेकर पानी में उबालें। फिर इसके पानी से बाल धो लें।

Image credits: pexels
Hindi

आंवला

आयुर्वेद में आंवला को बालों को काला करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। आप आंवला पाउडर का उपयोग कर सकते हैं या ताजे आंवले का पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। 

Image credits: pexels
Hindi

नारियल तेल और नींबू का रस

नारियल तेल और ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं। इन सामग्रियों के मिश्रण ग्रे हेयर को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद कर सकता है।

Image credits: pexels
Hindi

अखरोट के छिलके

अखरोट के छिलकों को पानी में उबालें। एक बार जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ देर छोड़कर इसे धो लें।

Image Credits: pexels