Hindi

इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पसंद है इंडियन ब्रेकफास्ट

Hindi

अनुष्का शर्मा की ब्रेकफास्ट डिश

सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा का पालन पोषण बेंगलुरु में हुआ है , इसलिए उन्हें साउथ इंडियन डिश खाना बहुत पसंद है और वह अपने नाश्ते में इडली और डोसा खाना पसंद करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट

49 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और खूबसूरती का जवाब नहीं है। वह अपनी ब्रेकफास्ट डाइट में पोहा खाना पसंद करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान

शिल्पा शेट्टी भी एक साउथ इंडियन परिवार से आती हैं, ऐसे में वह अपने ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट जैसे डोसा, पुत्तू, वड़ा सांभर और चटनी खाना पसंद करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

दीपिका पादुकोण की फेवरेट डिश

दीपिका पादुकोण को भी ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन फूड खाना बहुत पसंद है। उन्हें रसम राइस, इडली डोसा और उपमा बहुत पसंद हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का राज

आलिया भट्ट अपनी स्किन को रिजूवनेट करने के लिए सब्जियों का जूस पीना पसंद करती हैं और ब्रेकफास्ट में वह वेजिटेबल सैंडविच, एग व्हाइट और पोहा खाती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

कियारा आडवाणी का फिटनेस सीक्रेट

कियारा आडवाणी की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का भी जवाब नहीं है। वह अपने ब्रेकफास्ट में सांभर, इडली और दो तरह की चटनी खाना पसंद करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

प्रियंका चोपड़ा का फेवरेट फूड

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहती हैं, लेकिन उन्हें नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट जैसे पराठा और मक्खन बहुत पसंद है और वो ब्रेकफास्ट में इसे खाना पसंद करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

श्रद्धा कपूर की डाइट

श्रद्धा कपूर हमेशा घर का खाना पसंद करती हैं। उन्हें पंजाबी और महाराष्ट्रियन खाना बहुत पसंद है। वो ब्रेकफास्ट में फल, अंडे और ताजे जूस लेती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

बेबो का फिटनेस राज

करीना कपूर ब्रेकफास्ट में सबसे पहले केला खाती हैं। इसके बाद वो घर पर बना घी का पराठा और पोहा खाना पसंद करती हैं।

Image Credits: Instagram