Other Lifestyle

TV की बाघिन का फैशन है तगड़ा, लीन-थीन गर्ल पर खूब जचेगा ये 10 लहंगा

Image credits: Instagram

लाइट पिंक जरी वर्क लहंगा

अनेरी वजानी ने फुल स्लीव्स चोली के साथ लाइट पिंक जरी वर्क लहंगा को टीवी सीरियल में वेडिंग के लिए चुना है। दोस्त की शादी में आप इस तरह का लहंगा पहनकर महफिल की जान बन सकती हैं।

Image credits: Instagram

पफ स्लीव्स लहंगा

पीच कलर के लहंगा में अनुपमा फेम अति सुंदर लग रही हैं। लहंगा पर गोल्डन कलर के धागे से मोर और पेड़-पौधे का डिजाइन बनाया गया है। ब्लाउज में अलग से पफ स्लीव्स को जोड़ा गया है।

Image credits: Instagram

डार्क पर्पल लहंगा

पर्पल कलर का लहंगा काफी प्यारा लगता है। अनेरी के लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी किया गया है। इस तरह का लहंगा गोरी लड़कियों पर ज्यादा खिलता है। 

Image credits: Instagram

पिंक येलो लहंगा

अगर आप एक नई नवेली बहू है तो फिर पूजा के दौरान अनेरी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। कर्ली हेयर के साथ पिंक और येलो मिरर वर्क से सजे लहंगा में वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।

Image credits: Instagram

ब्लू सिल्वर वर्क लहंगा

टीवी की बाघिन ब्लू कलर के लहंगा में क्यूट लग रही है। लहंगा पर सिल्वर वर्क किया गया है। हैवी वर्क वाले ब्लाउज में दुपट्टा को जोड़ा गया है। जो काफी प्यारा लग रहा है।

Image credits: Instagram

येलो लहंगा विद डीप नेक चोली

अनेरी येलो कलर के लहंगा के साथ डीप नेक चोली को जोड़ा है। गले में चोकर और ईयरिंग्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया है। वेडिंग सीजन के लिए उनका यह लहंगा परफेक्ट ऑप्शन है।

Image credits: Instagram

सीक्वेंस वर्क लहंगा

पीच कलर के सीक्वेंस वर्क लहंगा में अनेरी अच्छी लग रही हैं। हाफ स्लीव्स चोली के साथ उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है। गले में पर्ल चोकर और ईयरिंग्स से खुद को संवारा है। 

Image credits: Instagram

स्लीवलेस चोली विद ऑरेंज लहंगा

ऑरेंज कलर के लहंगे पर अनेरी ने स्लीवलेस चोली पहना है। माथे पर मांग टीका और अलग से उन्होंने इसके साथ पफ स्लीव्स को जोड़ा है। जो उनके लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रही है।

Image credits: Instagram

बॉडी हंगिग लहंगा

अनेरी ग्रीन कलर के लहंगा में अच्छी लग रही है। लहंगा को टाइट फिटिंग लुक दिया गया है। डीप नेक चोली और मैचिंग दुपट्टा को इसके साथ जोड़ा गया है। 

Image credits: Instagram