इस डबल शेड लहरिया पैटर्न गोटा लहंगा डिजाइन में एक्ट्रेस का लुक सिंपल और सोबर लग रहा है। साथ ही उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज और नेट का दुपट्टा कैरी किया है।
कलरफुल शेड वाले इस जिग-जैक सितारा वर्क लहंगा डिजाइन में एक्ट्रेस कमाल लग रही हैं। साथ ही कंट्रास्ट में दुपट्टा कैरी किया है। आप किसी शादी के लिए इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
सिंपल और प्लेन लहंगे में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो रूपाली से आइडिया लें। उनका ये प्लेन लहंगा विद वेलवेट दुपट्टा बहुत ही सोबर लग रहा है। संग में उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज पहना।
कंट्रास्ट दुपट्टा, लहंगा और चोली वाला ये वाइट एंड रेड कलर बनारसी लहंगा पैटर्न कमाल का है। हमेशा ट्रेडिशनल मौके पर कोई भी औरत ऐसा पीस पहनकर स्टनिंग लुक पा सकती है।
प्लेन शर्ट और जैकेट के साथ रूपाली गांगुली ने मल्टी कलर प्रिंटेड लहंगा डिजाइन पहना है। जो कि उनको ग्रेसफुल बना रहा है। आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
रुपाली ने ब्लू कलर के लहंगा के साथ कंट्रास्ट में रेड चोली और ब्लू दुपट्टा कैरी किया है। बन हेयर स्टाइल और चोकर नेकलेस के साथ एंब्रायडरी कंट्रास्ट लहंगा डिजाइन स्टनिंग लग रहा है।