हाल ही में जब लोगों की नजर Anushka Sharma की तुलसी माला पर गई, तो फिर से ये चर्चा शुरू हो गई कि असली तुलसी माला पहचानें कैसे। तुलसी माला का आध्यात्मिक परंपराओं में खास महत्व है।
Image credits: social media
Hindi
असली और नकली माला कैसे पहचानें
लेकिन मार्केट में असली और नकली दोनों तरह की माला मिलती हैं ऐसे में खरीदते समय सही पहचान होना जरूरी है। अगर आप भी तुलसी माला लेने का सोच रही हैं, तो ये आसान फर्क समझ लें।
Image credits: Instagram
Hindi
असली तुलसी माला का टेक्सचर
असली तुलसीमाला लकड़ी जैसे नैचुरल टेक्सचर वाली होती है। दानों को हाथ में रगड़ने पर हल्की हर्बल खुशबू आती है। दाने पूरी तरह एकसे नहीं होते, उनमें हल्का फर्क और नैचुरल ग्रेन दिखता है।
Image credits: social media
Hindi
वजन और तापमान से पहचान
असली तुलसी के दाने हल्के होते हैं और त्वचा के संपर्क में आने पर ठंडक जैसा एहसास देते हैं। नकली माला, खासकर रेजिन या प्लास्टिक की, थोड़ा अलग महसूस होती है।
Image credits: Instagram
Hindi
घरेलू तरीका पानी टेस्ट
अगर शक हो तो एक दाना अलग करके पानी में डालकर देख सकते हैं। असली तुलसी की लकड़ी वाला दाना नॉर्मली पानी में डूब जाता है, जबकि कई नकली दाने ऊपर तैर सकते हैं।
Image credits: social media
Hindi
रंग और फिनिश पर ध्यान दें
असली माला का रंग हल्का भूरा या ऑफ-व्हाइट नैचुरल टोन में होता है, और समय के साथ थोड़ा डार्क भी हो सकता है। नकली माला में एक जैसा परफेक्ट कलर और ज्यादा पॉलिश्ड फिनिश दिखती है।
Image credits: facebook
Hindi
भरोसेमंद जगह से खरीदें
सबसे आसान तरीका है कि विश्वसनीय स्टोर या आध्यात्मिक प्रोडक्ट बेचने वाले विक्रेता से ही माला खरीदें। सस्ती और बिना वाली ऑनलाइन लिस्टिंग से लेने पर नकली मिलने का जोखिम रहता है।