लंबे बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए चाहत पांडे के हेयरस्टाइल सीक्रेट्स जानें! सिंपल ब्रेड से लेकर क्लासी कर्ल्स तक, हर लुक के लिए टिप्स। खुद ट्राई करें और पाएं नया अंदाज।
आप भी यह साइड ब्रेड हेयरस्टाइल रीक्रिएट कर सकती हैं। लंबे बालों के लिए ये एक सबसे आसान और कम समय में बनने वाली हेयरस्टाइल है। इसे खुद आप अपने से बना सकती हैं।
स्ट्रेट हेयरस्टाइल हर तरह के आउटफिट पर स्मार्ट लुक देते हैं। अगर आप लोहड़ी पर सूट या साड़ी कैरी करने वालीं तो, उसके लिए भी यह सिंपल हेयरस्टाइल आपको स्टाइलिश लुक देगा।
सूट में चाहत कमाल लग रही हैं। उन्होंने इस सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल बनाई है साथ में एक्ट्रेस ने हैवी इयरिंग्स पहने हैं, जो काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
लंबे बालों को बला की खूबसूरती देनी है तो सादा इंडियन ब्रेड हेयरस्टाइल चुनें। ये हेयरस्टाइल साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छे लगते हैं। इसमें आप पर्ल, क्लिप एंड एसेसरीज ऐड करें।
फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल में चाहत बला की खूबसूरत लग रही हैं। सलवार सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये काफी जमती हैं। आप भी इसे रीक्रिएट कर सकती हैं।