फिर से ब्लाउज स्लीव ट्रेंड में आ गए हैं। विंटर लुक के लिए आप फुग्गे वाली जैस्मिन स्लीव बनवा सकती हैं। इसे साड़ी-लहंगा दोनों के साथ स्टाइल कर गॉर्जियस डीवा लग सकती हैं।
यूनिक लुक के लिए वन शोल्डर स्लीव बहुत प्यारी लगती है। फैशनेबल दिखना है तो स्लीवकट पर बलून स्लीवल्स बना सकती हैं। ये नेट और शीर साड़ी संग बहुत प्यारा लगेगा।
आधा मीटर कपड़े में आप ऐसा फुल स्लीव ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ये मिनिमल लुक के लिए परफेक्ट है। टेलर भैया 300-500 रु तक ऐसी सोबर स्लीव लगवा सकती हैं।
स्वीटहार्ट नेकलाइन पर तैयार ये नेट स्लीव ब्लाउज बहुत प्यारे लगते हैं। पार्टी वियर ब्लाउज की तलाश है तो शीर कट पर ऐसी स्लीवल्स लगवा सकती हैं। ये पतले हाथों को सुंदर दिखाती है।
ज्यामिति स्टाइल ये रफल स्लीव मॉर्डन लुक के लिए परफेक्ट है। आप इसे विंटर लुक के लिए चुन सकती है। ऐसी स्लीव्स वाले ब्लाउज प्लेन साड़ी में जान डालने का काम करते हैं।
ऑर्गेंजा नेट पर आप भी इस कैप स्लीव लगवा सकती हैं। यहां गले पर भी डिजाइनर लुक दिया गया है। वहीं, स्लीव्स कैप पैटर्न पर रखी गई हैं।
सिंपल साड़ी को सोबर लुक देते हुए बलून स्लीव लगाई गई है। आप ओवर लुक पसंद नहीं करती हैं ऐसी स्लीव्स लगवाएं। ये प्लेन साड़ी को ग्मैरस लुक देने के लिए बढ़िया विकल्प है।