कई बार महंगे हेयर एक्सेसरीज खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में सिर्फ 20 रुपये में मिलने वाले चायनीज हेयर पिन और क्रोशे पिन से आप कई खूबसूरत हेयर पिन बना सकती हैं। 10 हेयर पिन डिजाइन।
अगर आप थोड़ा रिच लुक चाहती हैं तो बालों में सिर्फ 20 रुपए में आने वाली ऐसी पर्ल बो हेयर पिन लगा सकती हैं। यह डिजाइन पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए अच्छा रहता है।
क्रोशे से बने छोटे फ्लोवर बैंड को आप ऐसे बन में लगा सकती हैं। ऐसे हेयर पिन डिजाइन खासकर छोटी लड़कियों और टीनएजर्स पर बहुत प्यारा लगता है।
चायनीज पिन में छोटे से मिनी फ्लोवर और पर्ल वाले हेयर पिन पर भी आप हेयरस्टाइल में लगा सकती हैं। यह डिजाइन खासकर ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।
क्रोशे धागे से छोटा सा फूल वाला बो बनी चायनीज हेयर पिन सुंदर लगती है। यह डिजाइन बहुत क्यूट और एलिगेंट लगता है। इसे आप कैजुअल आउटफिट या कॉलेज लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह डिजाइन बहुत नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है। हर उम्र की लेडीज पर इस तरह की फैंसी मिनी पर्ल डिजाइन हेयर पिन सुंदर लगती है। इसे बन और ब्रेड दोनों पर लगा सकते हैं।
एक हेयर से आप पूरी चोटी कवर करना चाहती हैं तो ऐसी क्रोशे फ्लॉवर लॉन्ग ब्रेड हेयर पिन चुनें। इस तरह की लॉन्ग क्रोशे फूल क्लिप डिजाइन हेयरस्टाइल को वॉल्यूम और स्टाइल दोनों देती है।
पर्ल और स्टोन लगी ैसी स्टोन डेकोरेटेड हेयर पिन भी आप लगा सकते हैं। इससे हेयर पिन थोड़ा ग्लैमरस और पार्टी वियर जैसा दिखने लगता है।
अलग-अलग रंग के क्रोशे फूल से बनने वाली ऐसी कलरफुल क्रोशे रबरबैंड हेयर पिन भी एवरग्रीन चॉइस है। यह डिजाइन समर लुक के लिए बहुत फ्रेश और ब्राइट लगता है।
अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो बालों को खुला रखकर ऐसा मिनिमल क्रोशे हेयरबैंड पिन लगा दें। यह डिजाइन बेहद मिनिमल और एलिगेंट लगता है।
छोटा पैटर्न वाली फुल पर्ल वर्क डबल हेयर पिन हमेशा बालों को सुंदर दिखाती है। यह डिजाइन बालों में बहुत यूनिक और स्टाइलिश दिखता है।