Other Lifestyle
धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहता है लेकिन भूलकर भी इस दिन इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर मिट्टी से बने बर्तन आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर में बरकत कम हो जाती है और सुख शांति में भी कम होती है।
धनतेरस पर यदि आप कपड़े खरीदने के लिए जा रहे हैं तो काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी न खरीदें। आप चाहें को अन्य रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।
धनतेरस के दिन कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने से बचना चाहिए। कहते हैं कि कांच का संबंध राहु से होता है। इसे घर लाने से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।
धनतेरस के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई लोहे से संबंधित सामान घर में लाता है तो इससे घर में दुर्भाग्य आता है।
धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन, चाकू, प्लास्टिक का सामान और कैंची की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ मानते हैं और घर में दरिद्रता आती है।