डिशवॉशर में भूलकर भी ना धोएं ये 8 बर्तन, हो सकता है बड़ा नुकसान
Other Lifestyle Nov 22 2024
Author: Deepali Virk Image Credits:pexels
Hindi
नॉन स्टिक बर्तन
डिश वॉशर में गर्म पानी और हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसमें नॉन स्टिक बर्तन नहीं धोने चाहिए, नहीं तो इसकी कोटिंग खराब हो सकती है।
Image credits: social media
Hindi
तांबे और पीतल के बर्तन
तांबे और पीतल के बर्तन को डिशवॉशर में धोने से यह अपना रंग और चमक खो सकते हैं। इन बर्तनों को हमेशा हाथ से और मुलायम स्क्रबर से ही साफ करना चाहिए।
Image credits: social media
Hindi
लकड़ी के बर्तन
लकड़ी के चम्मच, चॉपिंग बोर्ड या अन्य बर्तनों को डिशवॉशर में धोने से यह सूख कर टूट सकते हैं और गर्म पानी लकड़ी को कमजोर भी बनाता है, इसलिए इसे डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए।
Image credits: social media
Hindi
चीनी मिट्टी के बर्तन
डिशवॉशर की तेज गर्मी और स्प्रे प्रेशर के कारण चीनी मिट्टी या क्रिस्टल के बर्तन टूट सकते हैं, इसलिए इन्हें हाथ से धोना ही ठीक होता है।
Image credits: social media
Hindi
लोहे के बर्तन
डिशवॉशर में लोहे के बर्तन धोने से भी बचना चाहिए। लोहा या कास्ट आयरन के बर्तन डिशवॉशर में धोने से इसमें जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
Image credits: social media
Hindi
मड़ पॉट बर्तन (मिट्टी के बर्तन)
आजकल किचन में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल भी खूब होता है। यह बर्तन हल्के होते हैं, आसानी से टूट सकते हैं, इसलिए इसे डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए।
Image credits: social media
Hindi
प्लास्टिक के बर्तन
प्लास्टिक के बर्तन डिशवॉशर की गर्मी में पिघल सकते हैं। ये उनका शेप बिगाड़ सकता है, इसलिए इन्हें डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए।
Image credits: social media
Hindi
चांदी के बर्तन या चम्मच
चांदी के बर्तन जैसे प्लेट, कटोरी, चम्मच को डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए, इससे बर्तनों की कोटिंग खराब हो जाती है और चांदी की चमक भी फीकी पड़ने लगती है।