DIY Home Decor: बजट में करें इंटीरियर अपग्रेड, ट्राई करें ये बल्ब DIY
Other Lifestyle Feb 12 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Chat GPT
Hindi
फ्यूज बल्ब से बनाएं हैंगिंग फ्लावर पॉट
फ्यूज बल्ब और रस्सी की मदद से हैंगिंग फ्लावर पॉट्स बानएं। इस पर गोल्डन, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर के ग्लिटर से पेंट करें और इसमें अपनी पसंद के फूल डालकर सीलिंग पर हैंग करें।
Image credits: Instagram@littlemiisscraftss
Hindi
एस्थेटिक कैंडल स्टैंड
फ्यूज बल्ब से आप एक एस्थेटिक सा कैंडल स्टैंड भी बना सकते हैं। फ्यूज बल्ब के ऊपर के पार्ट को खाली कर लें। इसमें मोम डालें और एक बत्ती डालकर मोमबत्ती की तरह टेबल पर रखें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
फ्यूज बल्ब पर करें फ्लावर डिटेलिंग
बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए आप इस तरह से फ्यूज बल्ब लेकर इसके ऊपर येलो और ब्राउन कलर से छोटे-छोटे सन फ्लावर बनाकर खूबसूरत सी डिटेलिंग कर सकते हैं।
Image credits: Instagram@colourslia_
Hindi
फ्यूज बल्ब से बनाएं शोपीस
पुराने फ्यूज बल्ब का इस्तेमाल करके आप शोपीस भी बना सकते हैं। बल्ब के नीचे एक जूट की रस्सी को लपेटते हुए इसके हाथ और पर बनाएं। इसे टेबल पर बिठाकर एक शोपीस बनाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
फ्यूज प्लास्टिक बल्ब से क्या करें
LED में प्लास्टिक बल्ब आते हैं जो आसानी से खुल जाते हैं। इन्हें खोल कर ऊपर के पार्ट को नीचे रखे और ऊपर के हिस्से को उल्टा टांग कर इसकी एक डॉल बनाएं। इसमें छोटे-छोटे प्लांट्स लगाएं।
Image credits: Instagram@so_na_creativity
Hindi
फ्यूज बल्ब से बनाएं पेंगुइन
फ्यूज बल्ब को उल्टा करके आप उस पर ब्लैक और व्हाइट पेंट करके क्यूट सा पेंगुइन भी बना सकते हैं। क्ले से इसके ऑरेंज पैर बना और ऊपर रेड कलर की बॉल रखें।