Other Lifestyle

Elon Musk की सफलता का राज, नींद और डाइट में है 'छुपा'

Image credits: Getty

एलन मस्क का कद

एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद से वो और भी ज्यादा चर्चा में आ गये थे।

Image credits: Getty

ट्विटर के CEO पद से दिया इस्तीफा

एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर को खरीदा था और तभी से इसके CEO के पद पर बने हुए थे। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की और नए CEO को हायर करने की बात दुनिया को बताई।

Image credits: Getty

नए आइडिया के लिए जाने जाते हैं मस्क

एलन मस्क अपने आइडियाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी लाइफस्टाइल भी काफी अमेजिंग हैं। सप्ताह में वो 80-100 घंटे काम करते हैं।

Image credits: Getty

नींद से नहीं करते समझौता

एलन मस्क नींद से समझौता नहीं करतें। वो साढ़े छह घंटे की नींद लेते हैं और सुबह 7 बजे उठते हैं। उनका कहना है कि कम सोने से उनकी परफॉर्मेंस पर असर दिखता है।

Image credits: Getty

सुबह उठते ही नहाते हैं एलन

एलन मस्क सुबह उठते ही सबसे पहले नहाने जाते हैं।इसके बाद वो कॉफी पीते हैं। ब्रेकफास्ट में ऑमलेट लेते हैं। लेकिन कभी-कभी काम की वजह से उनका ब्रेकफास्ट स्कीप हो जाता है।

Image credits: Getty

रात में एलन मस्क लेते हैं ज्यादा कैलोरी

एलन मस्क काम की वजह से दोपहर का लंच कभी-कभी नहीं करते हैं। ऐसे में वो रात में ज्यादा कैलोरी से भरपूर डाइट लेते हैं। उन्हें डिनर करना काफी पसंद है। Diet Coke भी मस्क काफी पीते हैं।

Image credits: Getty

पढ़ना और मूवी देखना मस्क को पसंद

एलन मस्क रात में 10 बजे घर लौटते हैं। फैमिली टाइम के बाद वो कुछ देर बुक पढ़ते हैं या फिर एनिमिटेड मूवी देखते हैं। 1 बजे रात में वो सो जाते हैं।

Image credits: Getty

फैमिली टाइम देना नहीं भूलते मस्क

एलन मस्क फैमिली टाइम के लिए वक्त जरूर निकालते हैं। वो सुबह खुद बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते हैं। कई इवेंट में वो अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई देते हैं।

Image credits: Getty

काम से नहीं करते एलन मस्क समझौता

एलन मस्क काम से कभी समझौता नहीं करते हैं। दिन में काम की वजह से वो खा नहीं पाते हैं। कभी-कभी काम की वजह से रात में प्रोडक्शन फ्लोर पर ही सो जाते हैं।

Image credits: Getty