Hindi

होली के खराब कपड़ों को करें रीयूज, फेंकने से पहले काम आएंगे 5 Ideas

Hindi

5 आसान और काम के आइडियाज,

होली के कपड़ों पर पड़े जिद्दी दाग हमेशा रह जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इन कपड़ों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। जानें 5 आसान और काम के आइडियाज, जिससे होली क्लोज यूज होंगे।

Image credits: social media
Hindi

बनाएं स्टाइलिश होम क्लीनिंग क्लॉथ

पुरानी टी-शर्ट, कुर्ता या पजामा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर आप डस्टिंग और किचन क्लीनिंग क्लॉथ बना सकती हैं। ये शीशे और फर्नीचर साफ करने के लिए बहुत बढ़िया होता है। 

Image credits: social media
Hindi

कूल पिलो कवर या कुशन कवर

अगर कपड़े का कुछ हिस्सा अभी भी अच्छा दिख रहा है, तो उससे छोटे पिलो कवर या कुशन कवर सिलवा लें। होली के रंगों की मिक्स शेड्स आर्टिस्टिक और बोहो लुक दे सकती हैं।

Image credits: social media
Hindi

DIY टोट बैग या ग्रोसरी बैग

पुरानी जींस, कुर्ता या टी-शर्ट से मजबूत टोट बैग तैयार किया जा सकता है। यह मार्केट या सब्जी लाने के काम आएगा और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल भी कम करेगा। 

Image credits: instagram
Hindi

बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट मटेरियल

रंगीन कपड़ों को छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कूल प्रोजेक्ट, कोलाज या डॉल ड्रेस बनाने में ये कपड़े काम आते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

मल्टी-यूज किचन एप्रन या हेयरबैंड

दागदार लेकिन मजबूत कपड़े से किचन एप्रन, हेयरबैंड या हेडस्कार्फ बनाया जा सकता है। खासकर अगर रंगों का पैटर्न अच्छा दिख रहा हो, तो यह फैशन स्टेटमेंट भी बन सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

क्यों न फेंकें होली के कपड़े?

कपड़ों को रीयूज करना सिर्फ पैसे बचाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। छोटे-छोटे कदम उठाकर हम कचरे को कम कर सकते हैं और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाएं।

Image credits: instagram

Last Minute Holi Hairstyle: 2 मिनट में हो जाएं होली रेडी, झटपट बनाएं 8 ट्रेंडी हेयर स्टाइल

स्टार-मून मेहंदी डिजाइन, रमजान में हाथों पर उतरेंगे चांद-सितारे

भाई की शादी में उठेंगी चमक, ट्राई करें सारा तेंदुलकर का स्किन केयर रुटीन

Foot Mehndi Designs:होली पर आलता छोड़िए, ट्राई करें ये 6 फुट मेहंदी डिजाइंस