सारा तेंदुलकर उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो 10-15 स्टेप रूटीन की बजाय सिंपल और कांशस स्किनकेयर में विश्वास रखती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने स्किन केयर रुटीन के बारे में बताया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में न्यूट्रिशनिस्ट और बायोमेडिकल साइंटिस्ट सारा ने अपनी एक्ने-प्रोन स्किन और पीसीओएस (PCOS) से जुड़ी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की।
सारा कहती हैं कि मेरी स्किन सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन है, इसलिए मैं बहुत सोच-समझकर प्रोडक्ट्स चुनती हूं। मैं जेंटल क्लींजर, लाइटवेट मॉइश्चराइजर चुनती हूं जो स्किनको बैलेंस बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से बेहतर है बेसिक चीजों को सही तरीके से और लगातार करना। वह स्किन को हाइड्रेटेड रखने और सन प्रोटेक्शन पर खास ध्यान देती हैं।
सुबह सारा ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं जो स्किन पर हल्के हों और धूप व प्रदूषण से बचाव करें। रात में वह चेहरा अच्छी तरह साफ करती हैं, ताकि स्किन को रिकवर होने का समय मिल सके।
वह कहती हैं कि पहले मुझे लगता था कि ज्यादा प्रोडक्ट्स जल्दी रिजल्ट देंगे, लेकिन जब मैंने अपनी स्किन बैरियर को समझा और उसका सम्मान किया, तब असली फर्क दिखा।
सारा ने बताया कि PCOS के कारण उन्हें ऑयली स्किन और ब्रेकआउट्स की समस्या झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि पीसीओएस का एक मुख्य लक्षण एक्ने भी होता है
अच्छी स्किन के लिए सबसे जरूरी है, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और बैलेंस डाइट लेना। वह प्रोसेस्ड, ज्यादा तला-भुना और शुगर से भरपूर खाने से दूरी बनाकर रखती हैं।
सारा तेंदुलकर की स्किनकेयर फिलॉसफी साफ है, कम प्रोडक्ट्स, ज्यादा समझ और निरंतरता। यही है उनकी नेचुरल ग्लो का असली राज।