Hindi

कौनसी डाई गुलाबी रंग बनाने के लिए यूज होती है? ये 5 ऑप्शन 100% नेचुरल

Hindi

गुलाबी रंग कैसे बनाएं

अगर आप इस होली पर घर पर गुलाबी रंग (pink color) बनाना चाहती हैं, तो यहां जानिए किन-किन नेचुरल चीजों से खूबसूरत पिंक शेड तैयार किया जा सकता है।

Image credits: Social Media
Hindi

चुकंदर से बनेगा डार्क गुलाबी रंग

चुकंदर गुलाबी रंग बनाने का सबसे पॉपुलर और सुरक्षित तरीका है। चुकंदर को पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें। यह पानी नैचुरल पिंक लिक्विड कलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

गुड़हल फूल से सॉफ्ट पिंक

सूखे गुड़हल के फूलों को धूप में सुखाकर बारीक पीस लें। चाहें तो इसमें बेसन या चावल का आटा मिलाकर हल्का और स्मूद गुलाल बना सकती हैं। यह स्किन-फ्रेंडली होता है।

Image credits: unsplash@bulbul252
Hindi

गुलाब की पंखुड़ियों से पिंक शेड

गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को पीसकर भी हल्का गुलाबी रंग तैयार किया जा सकता है। हालांकि इसका शेड हल्का होगा, लेकिन खुशबूदार और बहुत सॉफ्ट होगा। 

Image credits: Freepik
Hindi

अनार के छिलके और फूल

अनार के फूल या छिलकों को उबालने से हल्का रेडिश-पिंक शेड मिलता है। हालांकि यह शेड थोड़ा हल्का या गहरा हो सकता है, लेकिन पूरी तरह नेचुरल होता है।

Image credits: Freepik
Hindi

रतनजोत से ट्रेडिशनल पिंक

Alkanna tinctoria जिसे रतनजोत भी कहते हैं, आयुर्वेद में प्राकृतिक रंग देने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। इसे तेल या पानी में भिगोकर रखा जाए तो यह सुंदर पिंक-रेड टोन देता है।

Image credits: pexels
Hindi

नेचुरल गुलाबी रंग का इस्तेमाल

इस होली पर केमिकल वाले रंगों की जगह घर पर बने नेचुरल गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। चुकंदर, गुड़हल, गुलाब और रतनजोत जैसी प्राकृतिक चीजें न केवल सुंदर शेड देती हैं।

Image credits: pexels

Ceramic Pot For Garden: कम बजट में घर को बनाएं स्टाइलिश, बालकनी-गार्डन के लिए 7 सिरेमिक पॉट

घर को एस्थेटिक और लग्जरी लुक देने के लिए 7 Wall Molding डिजाइन

Bun Hairstyle for Holi Party: खुले बालों में ट्विस्ट, स्कैल्प सेफ रखेंगी 7 जूड़ा हेयरस्टाइल

हेयर स्प्रे बिना सेट करें हेयरस्टाइल, ट्राय करें केमिकल फ्री 4 हैक!