Holi Decoration Ideas: होली थीम डेकोर, ऑफिस+घर सजाने के ट्रेंडी आइडिया
Other Lifestyle Feb 23 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:pinterest
Hindi
होली डेकोरेशन आइडियाज
घर या ऑफिस में होली पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो डेकोरेशन ऐसी होनी चाहिए जो रंग-बिरंगी भी लगे और फोटो-फ्रेंडली भी हो। सही Holi Decoration Ideas से स्पेस फेस्टिव वाइब से भर जाएगा।
Image credits: pinterest
Hindi
गुलाल थीम टेबल डेकोर
होली पार्टी में फूड टेबल सबसे ज्यादा अट्रैक्शन का सेंटर होती है। टेबल पर छोटे-छोटे कलर बाउल में ड्राई गुलाल रखें। साथ में पिचकारी, फ्लोवर, रंगीन प्लेट्स रखकर थीम को खूबसूरत बनाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
इको-फ्रेंडली डेकोर का रखें ध्यान
होली का असली मजा तब आता है जब हम नेचर का ख्याल रखें। प्लास्टिक डेकोरेशन की बजाय पेपर, फैब्रिक और फूलों का इस्तेमाल करें। सूखे फूलों, ऑर्गेनिक गुलाल और छोटे प्लांट्स चुनें।
Image credits: pinterest
Hindi
फेयरी लाइट और रंगीन ड्रेपिंग
शाम की होली पार्टी के लिए फेयरी लाइट (Fairy Light) परफेक्ट ऑप्शन है। आप ऑफिस कॉमन एरिया या घर की बालकनी पर रंगीन दुपट्टों या नेट फैब्रिक को ड्रेप करके ऊपर लाइट लगा सकते हैं।
Image credits: social media
Hindi
रंग-बिरंगे गुब्बारे से फेस्टिव एंट्री
होली की पहचान ही रंग हैं, इसलिए डेकोरेशन की शुरुआत एंट्री गेट से करें। मल्टीकलर बलून आर्च बनाएं या पेपर फैन और रंगीन दुपट्टों से बैकड्रॉप तैयार करें। Happy Holi का कटआउट लगाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
DIY कलर कॉर्नर या सेल्फी जोन
आजकल हर पार्टी में सेल्फी जोन जरूर होता है। होली पार्टी के लिए एक Color Splash थीम वॉल बनाएं। आप चार्ट पेपर से स्प्लैश बनाकर, बड़े साइज की पिचकारी और रंगों के कटआउट लगाएं।
Image credits: pexels@shrey-chapra-527051
Hindi
थीम बेस्ड ड्रेस कोड और डेकोर मैचिंग
होली पार्टी ऑफिस में है तो White Dress Code रखें। घर में है तो कलरफुल थीम चुनें। थीम डेकोर के लिए मटकी, ढोलक, गेंदा फूल और रंगीन दुपट्टे बेस्ट चॉइस हैं। इससे माहौल एनर्जेटिक लगेगा।