Hindi

होम डेकोर अंडर 500, पुराने घर को ऐसे बनाएं प्रीमियम

Hindi

500रु में करें होम डेकोर

घर को खूबसूरत और प्रीमियम लुक देने के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। सही डेकोर आइटम से आप 500रु से कम खर्च में पुराने घर को नया और स्टाइलिश बना सकते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

एस्थेटिक वॉल फ्रेम लगाएं

100-300रु की कीमत में मिलने वाले मिनिमलिस्ट वॉल फ्रेम घर को मॉडर्न और एलीगेंट टच दे सकते हैं। लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी कॉर्नर में 2-3 फ्रेम का छोटा गैलरी सेटअप बनाएं।

Image credits: Pinterest
Hindi

कुशन कवर बदलें

सबसे आसान तरीका है नए कुशन कवर। एम्ब्रॉयडरी, ज्योमेट्रिक या बोहो प्रिंट वाले कुशन कवर पुराने सोफे को भी नया लुक दे सकते हैं। 200 से 500 रुपये के भीतर 2 से 4 कुशन कवर मिल जाते हैं।

Image credits: INSTAGRAM
Hindi

LED फेयरी लाइट्स लगाएं

फेयरी लाइट्स सिर्फ त्योहारों के लिए नहीं होतीं। इन्हें बेड हेडबोर्ड, बालकनी, वॉल शेल्फ पर लगाएं या फिर हैंगिंग लाइट्स ऑप्शन भी चुनें। 100 से 250रु में यह शानदार डेकोर अपग्रेड है।

Image credits: Pinterest
Hindi

फॉक्स प्लांट से ग्रीन कॉर्नर बनाएं

अगर पौधों की देखभाल का समय नहीं है तो छोटे फॉक्स प्लांट्स या आर्टिफिशियल सक्यूलेंट्स को आप शेल्फ, सेंटर टेबल या टीवी यूनिट पर रखें। 150 से 400रु में अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं।

Image credits: ChatGPT
Hindi

ट्रे और शोपीस कॉम्बिनेशन रखें

सेंटर टेबल या साइड टेबल पर एक सुंदर ट्रे के साथ छोटा शोपीस, मोमबत्ती या मिनी प्लांट रखें। यह होटल और लग्जरी होम्स जैसा लुक देता है। 300 से 500 रुपये के अंदर यह सेटअप मिल जाता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

सेल्फ-एडहेसिव वॉलपेपर लगाएं

कोई दीवार पुरानी या फीकी लगती है, तो सेल्फ-एडहेसिव वॉलपेपर एक शानदार DIY ऑप्शन है। मार्बल, वुडन या टेक्सचर्ड डिजाइन वाले वॉलपेपर बहुत कम कीमत में अवेलेबल हैं जो प्रीमियम फील देंगे।

Image credits: pinterest

शॉर्ट कुर्ते से लॉन्ग अनारकली तक, गर्मियों में चुनें 6 चिकनकारी कुर्ता सेट

समर में रहना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, ट्राई करें अंकिता लोखंडे से 6 सलवार-सूट

आसानी से बना लेंगे ये 10 Lotus Mehndi, बिगनर्स देखें ट्रेंडी पैटर्न

आस्तीन में हल्का सा डिजाइन दिखेगा परफेक्ट, रफल ब्लाउज के 6 डिजाइन