इस डिजाइन में हथेली के बीच में एक बड़ा कमल का फूल बना है। इसके आसपास छोटे डॉट्स और बारीक पत्तियां बनाकर डिजाइन को पूरा कर लें।
टेटू स्टाइल में लोटस मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट डिजाइन है, जिसे आप हाथों के किसी भी जगह पर बहुत बारीकी के साथ बना लें।
फिंगर या उंगलियों के टिप्स में आप इस तरह की खूबसूरत मिनिमल लोटस डिजाइन में मेहंदी लगा सकते हैं। नाखूनों के नीचे छोटे-छोटे लोटस बनाकर डॉट की बारीकी से खूबसूरत डिजाइन बना लें।
बेल के साथ खूबसूर ये कमल फूल वाली मेहंदी इन दिनों ट्रेंड में है। लोटस डिजाइन के अलावा फूल और पत्तियां बनी है, जो की पूरे हाथों में खूब फबेगी।
बेल डिजाइन में खूबसूरत कमल के फूल और पत्तियां बनाकर इस तरह की सुंदर डिजाइन बना ले। ये दिखने में यूनिक स्टाइलिश है, जो बनाने में आसान और स्टाइलिश है।
मंडला स्टाइल में लोटस मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन आसान है, जिसे आप बहुत ही बारीकी के साथ बनाते हैं, तो ये आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।
हथेली पर भरा हुआ मेहंदी डिजाइन लगाना है, लेकिन पूरे हथेली में नहीं, तो आप इस तरह हथेली की आधे हिस्से में बनाएं और इस तरह की डिजाइन बहुत खास लगेगी।
बैकहेंड में आप इस तरह की लोटस और कैरी मेहंदी बना सकते हैं। इसमें लोटस के अलावा खूबसूरत डिजाइन और स्टाइल बनाएं, जो सिंपल, सोबर और आसान है।
बड्स स्टाइल में लोटस मेहंदी की ये डिजाइन अरेबिक स्टाइल में बनी है, जो बारीकी के साथ कम और आसान डिजाइन में बनी है। ये हाथों के बैक हेंड बहुत खूबसूर लगेगी।
बैक या फ्रंट दोनों साइड आप इस तरह की मेहंदी बना सकते हैं। थ्रीड और भरी हुई स्टाइल में ये डिजाइन दिखने में ही नहीं बनाने में भी बहुत खूबसूरत लगेगी।