टो-रिंग फ्लैट सैंडल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये पैरों को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं। ₹200 से कम कीमत में खरीदें ऐसी खूबसूरत टो-रिंग सैंडल डिजाइंस।
सिंपल और क्लीन लुक पसंद करती हैं, तो पतली स्ट्रैप वाली टो-रिंग फ्लैट सैंडल बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिजाइन जींस, कुर्ती, प्लाजो और समर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
हल्के वजन के कारण इस तरह की कलरफुल बीड्स वर्क फुटवियर को पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। ये कई तरह के आउटफिट संग मैच हो जाती हैं।
गोल्डन टोन वाली टो-रिंग सैंडल देखने में बेहद स्टाइलिश लगती हैं। कम कीमत में भी यह सैंडल रिच लुक देने का काम करती हैं। इसे साड़ी, सूट और फेस्टिव आउटफिट संग पहना जा सकता है।
छोटे-छोटे स्टोन्स से सजी टो-रिंग सैंडल कम कीमत में भी प्रीमियम लुक देती हैं। यह डिजाइन छोटे फंक्शन के लिए बेस्ट है। इसकी चमकदार डिटेलिंग पैरों को आकर्षक बनाती है।
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ इस तरह का सिल्वर और मैटलिक टो-रिंग फ्लैट सैंडल कॉम्बिनेशन शानदार लगता है। इसे आप डेली आउटिंग में ईजी मैच के साथ कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल कलर्ड बीड्स सैंडल महिलाओं के बीच काफी फेमस हैं। यह डिजाइन पैरों को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।
बोहो डिजाइन वाली सैंडल में रंगीन धागे, बीड्स या एथनिक पैटर्न देखने को मिलते हैं। समर वेकेशन और कैजुअल डे आउट के लिए यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।