Other Lifestyle

अहमदाबाद में देखने जा रहे India vs Australia मैच, तो घूम आए ये 10 जगह

Image credits: Wikipedia

साबरमती आश्रम

यह वह जगह है जहां महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रहते थे और काम करते थे। अगर आप अहमदाबाद आए तो एक बार यहां जरूर विजिट करें।

Image credits: Wikipedia

अडालज बावड़ी

ये 15वीं शताब्दी के दौरान बनाई गई नक्काशीदार बावड़ी है, जो अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए जानी जाती है। हिस्टोरिकल प्लेस में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

Image credits: Wikipedia

सिदी सैय्यद मस्जिद

अपनी खूबसूरत नक्काशीदार पत्थर की जालीदार खिड़कियों, खासतौर से ट्री ऑफ लाइफ डिजाइन के लिए प्रसिद्ध यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण है।

Image credits: Wikipedia

कांकरिया झील

झील के किनारे बना ये एक मनोरंजन से भरपूर स्थान है, जिसमें बोटिंग, बच्चों का पार्क, बैलून सफारी और शाम को म्यूजिकल फाउंटेन जैसे शो होते हैं।

Image credits: Wikipedia

कैलिको कपड़ा संग्रहालय

यह भारत के सबसे प्रसिद्ध कपड़ा संग्रहालयों में से एक है, जहां पारंपरिक कपड़ों, बुनाई तकनीकों और ऐतिहासिक कपड़ों का कलेक्शन है।

Image credits: Wikipedia

जामा मस्जिद

पीले बलुआ पत्थर से बनी एक अद्भूत मस्जिद, जो अपनी वास्तुकला की भव्यता और सुंदर प्रांगण के लिए जानी जाती है।

Image credits: Wikipedia

साइंस सिटी

यहां आपको इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों वाला एक साइंस सेंटर, एक आईमैक्स थियेटर, एक तारामंडल और विज्ञान से संबंधित शो के लिए एक एम्फीथिएटर देखने को मिल जाएगा।

Image credits: Wikipedia

लॉ गार्डन्स नाइट मार्केट

अगर आप हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़ों और स्थानीय स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो शाम के समय लॉ गार्डन्स नाइट मार्केट जरूर जाएं।

Image credits: Wikipedia

हुथीसिंग जैन मंदिर

सफेद संगमरमर से बना एक खूबसूरत डिजाइन वाला जैन मंदिर, जो जटिल नक्काशी और वास्तुकला के लिए वर्ल्ड फेमस है।

Image credits: Wikipedia

वस्त्रपुर झील

वस्त्रपुर झील इत्मीनान से टहलने, बोटिंग करने या नेचुरल ब्यूटी का आनंद लेने के लिए एक शांत जगह है। यह अपनी शांति के लिए स्थानीय लोगों और टूरिस्ट के बीच एक लोकप्रिय स्थान है।

Image credits: Wikipedia