Hindi

ईशा अंबानी के 'जड़ाऊ' हेयरपिन में क्या है खास, जिसके हो रहे हैं चर्चे

Hindi

भाई के फंक्शन में ईशा मार रहीं बाजी

ईशा अंबानी अनंत अंबानी की फंक्शन में अपने लुक को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। कभी विदेशी ब्रांड की साड़ी पहनकर लोगों को दंग कर रही हैं तो कभी महंगी ज्वेलरी से सबको हैरान।

Image credits: Instagram
Hindi

मेहंदी सेरेमनी में ईशा का लुक

राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में ईशा अंबानी का लुक सामने आया है। उन्होंने तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया गया लहंगा चोली पहना था। जो काफी खूबसूरत लुक दे रही थी।

Image credits: instagram
Hindi

लहंगे पर हैवी पर्ल वर्क

ईशा अंबानी ने पीच और पिंक कलर का लहंगा पहना था। जिसपर जरदोजी, जरी और कट दाना का काम किया गया था। मोर और हिरण और फूलों का डिजाइन लहंगे पर था।

Image credits: Instagram
Hindi

लटकन ब्लाउज

ईशा ने पैडेड ब्लाउज पहना था। जिसके नीचे लटकन लगाया गया था। बैक साइड पर डोरी लगी थी। मैंचिंग दुपट्टा को इस लहंगे के साथ उन्होंने स्टाइल किया था।

Image credits: instagram
Hindi

ईशा का जड़ाऊ हेयर पिन ने किया दंग

ईशा अंबानी के लुक में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा है वो उनका जड़ाऊ हेयरपिन था। डांसिंग गर्ल पिन डिजाइन बनाया गया था। जो देखने में काफी यूनिक था।

Image credits: Instagram
Hindi

विटेंज हेयर पिन पहनी थी ईशा

ईशा का यह हेयर पिन रूबी और हीरे से बनी हुई थी। यह रूसी बैलेरीना अन्ना पावलोवना से इंस्पायर्ड हेयरपिन डिजाइन बनाया गया था।Maison Van Cleef & Arpels ने इसे डिजाइन किया है। 

Image credits: Instagram
Hindi

पिंक लहंगा में ईशा अंबानी का लुक

भाई के संगीत में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना था जिस पर हैवी सीक्वेंस, पर्ल का काम किया गया था। उनका यह लुक भी काफी वायरल हुआ था।

Image credits: instagram
Hindi

सी ग्रीन लहंगा में साउथ गर्ल लगी नीता की लाडली

अनंत की हल्दी में ईशा अंबानी साउथ इंडियन लुक चुना। सी ग्रीन लहंगा के साथ उन्होंने चोटी को फ्लॉन्ट किया था। जिसमें ज्वेलरी और गजरा जोड़ा गया था। आप इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।

Image Credits: instagram