Hindi

Kajol का Skin Care, जवां दिखने के लिए करती हैं ये जतन

Hindi

ब्यूटी सीक्रेट्स

48 साल की उम्र में भी काजोल की सदाबहार सुंदरता बरकरार है। काजोल इतने सालों में अपनी त्वचा को बेदाग बनाए रखने में कामयाब रही हैं। जानें क्या है उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

Image credits: kajol instagram
Hindi

नाइट फेस केयर

काजोल हर रात अपना चेहरा धोकर ही सोती हैं। काजोल कहती हैं- 'यह मेरे लिए एक रीति-रिवाज जैसा है। मैं चेहरा धोकर और नाइट क्रीन लगाने के बाद ही बिस्तर पर जाती हूं।'

Image credits: kajol instagram
Hindi

8 ग्लास पानी

काजोल का कहना है कि मैं अपने 8 गिलास पानी पीने को लेकर बेहद सावधान रहती हूं। कुछ भी हो जाए में इसे कैसे भी करके पूरे दिन में मैनेज करती हूं।

Image credits: kajol instagram
Hindi

नींद लेना सबसे जरूरी

काजोल ने बताया कि उनकी स्किन केयर दिनचर्या में नींद सबसे जरूरी है। ‘मुझे कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी होती है। मैं जल्दी सो जाती हूं और मेरी नाइटलाइफ नहीं है।’

Image credits: kajol instagram
Hindi

2 बार फेस वॉश

काजोल दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा धोती हैं। बिना मेकअप हटाए और चेहरे धोए वो सोने नहीं जाती हैं। साथ ही वो चेहरे पर ज्यादा कॉस्मेटिक नहीं लगाती हैं।

Image credits: kajol instagram
Hindi

टोनर और सीरम

काजोल के फेवरेट प्रोडक्ट की बात करें तो सीरम और टोनर उनके लिए बहुत जरूरी हैं। ये उनकी त्वचा को चिकना करते हैं और टैक्सचर में सुधार करते हैं।

Image credits: kajol instagram
Hindi

अंडर आई क्रीम

काजोल हर रात आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम का उपयोग करती हैं। ये काले घेरों और फाइन लाइन्स को कम करता है। साथ ही दिन के समय वो मॉइस्चराइजर-कम-सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं।

Image credits: kajol instagram
Hindi

काजोल की डाइट

काजोल अपनी डाइट के बारे में अब अधिक सचेत हैं। काजोल कहती हैं- ‘मैं इसका प्लान बनाती हूं। क्या खाऊं, कहां खाऊं और कितना खाऊं। अभी मैं केल, स्प्राउट और व्हीटग्रास स्मूदी ले रही हूं।’

Image credits: kajol instagram
Hindi

कब दिखती है उम्र?

काजोल का कहना है कि उम्र लोगों की आंखों में दिखाई देती है। जब वे थक जाते हैं या जब वे जो कर रहे हैं उससे ऊब जाते हैं। तभी लोगों के चेहरे पर लाइन्स या झुर्रियों दिखनी शुरू होती हैं।

Image Credits: kajol instagram