कॉलेज गर्ल्स के लिए 7 कोरियन हेयरस्टाइल, लगेंगी बिल्कुल K-Pop गर्ल
Other Lifestyle Mar 11 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
क्यों खास है कोरियन हेयर स्टाइल
कोरियन हेयर स्टाइल की बड़ी खासियत है इसमें बहुत ज्यादा स्टाइलिंग या हेयर प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है, बल्कि हल्की लेयर्स और फ्रिंज से बालों को नेचुरल और फ्रेश लुक दिया जाता है।
Image credits: Instagram@haum_bangkok
Hindi
कैसे फेस पर अच्छी लगती है कोरियन हेयर स्टाइल
कोरियन हेयर स्टाइल की सबसे खास बात है कि ये राउंड, फेस, ओवल शेप, हार्ट शेप फेस सभी पर अच्छा लगता है। यानी कि आपका फेस जैसा भी हो आप कोरियन हेयरस्टाइल्स कर सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
फेस को स्लिम लुक देती है कोरियन हेयरस्टाइल
कोरियन हेयरस्टाइल में सामने से कर्टन बैंग्स या लेयर्स होती है, जिससे चेहरा पतला और स्लिम दिखता है। अगर आपके बाल छोटे हैं, तो आप इस तरह से सामने से कर्टन बैंग्स करवा सकती हैं।
Image credits: Instagram@specialbyhajin_hairsalon
Hindi
फ्रंट ट्विस्ट कोरियन हेयरस्टाइल
डेली कॉलेज जाने के लिए आप इस तरह की हेयर स्टाइल ट्राई करें। आपके बाल लंबे हैं, तो सामने से बालों को फ्रंट से ट्विस्ट करते हुए इसे पीछे ट्राई करें और बाकी बालों को ओपन छोड़ें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
हाई पोनीटेल कोरियन हेयरस्टाइल
कोरियन हेयरस्टाइल में ये सबसे ट्रेंडी और क्यूट लगती है। जिसमें एक मेसी हाई पोनीटेल बनाई गई है और सामने से बालों में कर्टन बैंग्स करके इसे सिंपल और मॉर्डन टच दिया गया है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
दो चोटी कोरियन हेयरस्टाइल
कोरियन गर्ल्स इस तरह की दो चोटी हेयरस्टाइल भी खूब बनाती है, जो बहुत क्यूट लुक देती है। बालों को दो सेक्शन में डिवाइड करके सामने से ट्विस्ट करके फ्लिक्स निकाले और नीचे चोटी बनाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
साइड ब्रेडिंग हेयरस्टाइल
पार्टी में आप इस तरह से साइड ब्रेडिंग हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। अपने बालों को स्ट्रेट करके साइड पार्टीशन करें। इसके एक साइड पर तीन से चार फ्रेंच ब्रैड बनाकर इसे ओपन छोड़ें।