कृति सेनन से लें नेकलेस स्टाइलिंग टिप्स, कॉकटेल-वेडिंग में करें ट्राई
Other Lifestyle Jun 20 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
ब्लू स्टोन चोकर नेकलेस
अगर आपकी गर्दन लंबी है और आप उसे और भी ग्रेसफुल दिखाना चाहती हैं, तो कृति सेनन की तरह गोल्ड बेस चोकर नेकलेस चुनें। इसमें ब्लू स्टोन की खूबसूरत डिटेलिंग की गई है।
Image credits: Instagram
Hindi
पर्ल लेयर नेकलेस
कृति का पर्ल नेकलेस एवरग्रीन स्टाइल है। गोल्ड चेन पर मोतियों की डिटेलिंग और मल्टी लेयर डिजाइन इसे बेहद क्लासी बनाती है। यह लहंगे, साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस पर भी पहना जा सकता है।
Image credits: Instagram
Hindi
पोल्की डिजाइन नेकलेस
आप हैवी लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो पोल्की नेकलेस चुनें। मैरून और ग्रे स्टोन वाली पोल्की ज्वेलरी इंडियन और इंडो वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल की जा सकती है।
Image credits: Instagram
Hindi
डबल लेयर गोल्ड नेकलेस
कॉकटेल पार्टी, मेहंदी या हल्दी जैसे फंक्शन के लिए डबल लेयर गोल्ड चेन नेकलेस लें। छोटे छोटे चार्म्स और हैंगिंग डिटेलिंग वाला यह डिजाइन सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश बना देता है।
Image credits: Instagram
Hindi
एमराल्ड स्टोन नेकलेस
आप मिनिमल और एलिगेंट स्टाइल पसंद करती हैं, तो सिंगल लाइन एमराल्ड स्टोन नेकलेस ट्राई करें। इसके साथ मोटी गोल्ड चेन और ड्रॉप पेंडेंट जोड़कर लेयर्ड लुक बनाया जा सकता है।
Image credits: Instagram
Hindi
रानी हार करें स्टाइल
वेडिंग फंक्शन में फ्यूजन लुक के लिए व्हाइट सूट, शर्ट या कुर्ते के साथ गोल्ड और पर्ल डिटेलिंग वाला रानी हार पहनें। इसकी मल्टी लेयर डिजाइन आपके पूरे लुक को रॉयल और क्लासी बना देगी।