नाखूनों में दिखेगी फूलों की बहार, 1k में करवा लें फ्लोरल नेल आर्ट
Other Lifestyle May 21 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
फ्लोरल नेल आर्ट की डिजाइन
अगर आपको हर सीजन में अलग-अलग तरह के नेल आर्ट करवाना पसंद हैं, तो समर सीजन में आप फ्लोरल नेल आर्ट करवा कर अपने हाथों को एकदम खूबसूरत और खिला-खिला लुक दे सकती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
सनफ्लावर डिजाइन नेल आर्ट
सबसे पहले नेल्स पर आप न्यूड कलर की नेल पेंट लगवाएं और ऊपर से येलो कलर के छोटे-छोटे हाफ सनफ्लावर डिजाइन का प्रिंट भी नाखूनों में करवाएं। छोटे नेल्स पर यह स्टाइल ट्रेंडी लगेगा।
Image credits: Instagram
Hindi
व्हाइट एंड येलो नेल आर्ट
अगर आप वाइब्रेंट नेल आर्ट करवाना चाहती हैं, तो येलो कलर की बेस नेल पेंट लगवाकर उसके ऊपर व्हाइट कलर के फ्लावर बनवाएं और 3D इफेक्ट दें।
Image credits: Instagram
Hindi
फ्लोरल+बेल डिजाइन नेल आर्ट
अगर आपके लंबे नाखून हैं या आप फॉल्स नेल्स लगवा रही हैं, तो पॉइंटेड नेल्स करवा कर ग्रीन पेंट करवाएं। ऊपर से व्हाइट कलर के फूल और बेल की डिजाइन दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
बटरफ्लाई+फ्लोरल नेल आर्ट
अपने नाखूनों में आप लाइट पीच कलर करवाएं। सेंटर की दो फिंगर में बटरफ्लाई प्रिंट और साइड के नेल्स में फ्लावर पैटर्न बनवाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
मल्टी कलर फ्लोरल नेल आर्ट
अगर आप हाथों में रंग-बिरंगा लुक चाहते हैं, तो पेस्टल शेड में अलग-अलग नेल पेंट लगवा कर इसके ऊपर फ्लोरल डिजाइन बनवाएं और बीच वेकेशन पर एकदम ट्रेंडी लुक पाएं।