Gudi Padwa पर पहनें महाराष्ट्रियन साड़ी, ट्रेडिशनल लुक में लगेंगी रानी
Other Lifestyle Mar 17 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
ब्लैक एंड रेड नौवारी साड़ी
ब्लैक एंड रेड कलर की नौवारी साड़ी प्योर सिल्क फैब्रिक से बनी है। गुड़ी पड़वा के दिन आप इस तरह की साड़ी के साथ पर्ल या गोल्ड ज्वेलरी पहनें। इसके साथ महाराष्ट्रियन नथ पहनना ना भूलें।
Image credits: mysilklove.com
Hindi
ग्रे एंड रेड नौवारी
ग्रे एंड रेड कलर की नौवारी साड़ी यंग विमेन पर खूब खिलती हैं। ट्रेडिशनल तरीके से इस तरह की साड़ी को स्टाइल करें। इसके साथ लेयर्ड नेकलेस और झुमका पहनें।
Image credits: pinterest
Hindi
पिंक एंड मेटेलिक ब्राउन नौवारी साड़ी
पिंक कलर की साड़ी पर बूटी का वर्क है और बॉर्डर को मेटेलिक ब्राउन का टच दिया गया है। ट्रेडिशनल तरीके से इस साड़ी को पहनकर ऊपर से गोल्डन बेल्ट लगाकर यूनिक लुक पा सकती हैं।
Image credits: meesho.com
Hindi
नियॉन ग्रीन एंड पर्ल जरी वर्क साड़ी
अगर गुड़ी पड़वा परआपको चमकदार लुक चाहिए, तो फिर इस साड़ी लुक को देख सकती हैं। नियॉन ग्रीन साड़ी का बॉर्डर पर्पल रखा गया है, जिस पर सिल्वर जरी का काम है।
Image credits: pinterest
Hindi
पैठानी साड़ी डिजाइन
नौवारी साड़ी से अलग पैठानी साड़ी भी आप फेस्टिवल सीजन में ट्राई कर सकती हैं। बर्ड और लीफ पैटर्न से सजे पीच कलर की साड़ी बहुत ही सुंदर लगती है। इस तरह की साड़ी 10K के अंदर मिल जाएगी।
Image credits: instagram
Hindi
रेड पैठानी साड़ी
शादी के बाद अगर आप पहली गुड़ी पड़वा का त्योहार मना रही हैं, तो फिर रेड साड़ी ट्राई करें। रेड पैठानी साड़ी पर गोल्डन बूटी का वर्क है। बॉर्डर को काफी चौड़ा रखा गया है।