माता की सवारी में पहनें हैंडलूम साड़ी, चुनें 6 प्रीमियम पैठणी डिजाइन
Other Lifestyle Mar 17 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:instagram
Hindi
6 प्रीमियम पैठणी साड़ी डिजाइन
नवरात्रि में माता की सवारी निकलती है, तब महिलाएं पारंपरिक पहनावे में तैयार होती हैं। आप भी माता की सवारी या नवरात्रि पूजा में ट्रेडिशनल लुक वाली 6 प्रीमियम पैठणी डिजाइन चुनें।
Image credits: instagram
Hindi
नारली बॉर्डर पैठणी साड़ी
नारली बॉर्डर पैठणी साड़ी का बॉर्डर नारियल के आकार के डिजाइन से सजाया जाता है। यह पैटर्न पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ियों में बहुत फेमस है। यह डिजाइन बहुत एलिगेंट लगता है।
Image credits: pinterest
Hindi
लोटस मोटिफ पैठणी साड़ी
कमल के फूल वाला डिजाइन पैठणी साड़ियों में बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान कमल मोटिफ वाली पैठणी साड़ी पहनने से ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक मिलता है।
Image credits: pinterest
Hindi
बुट्टी पैठणी साड़ी
बुट्टी पैटर्न वाली पैठणी साड़ी हल्की और क्लासी लगती है। इसमें पूरी साड़ी पर छोटे-छोटे गोल्ड बुट्टी डिजाइन बनाए जाते हैं। यह साड़ी ज्यादा भारी नहीं लगती और पूजा में कंफर्ट देती है।
Image credits: social media
Hindi
रॉयल मोर पल्लू पैठणी साड़ी
पैठणी साड़ियों में मोर पल्लू डिजाइन सबसे ज्यादा क्लासिक माना जाता है। इस डिजाइन में पल्लू पर सुंदर मोर की बुनाई की जाती है। पल्लू पैठणी साड़ी माता की सवारी में सुंदर लगेगी।
Image credits: Kajal Agarwal/instagram
Hindi
फुल जरी पैठणी साड़ी डिजाइन
अगर आप रॉयल और ग्रैंड लुक चाहती हैं तो फुल जरी पैठणी साड़ी बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें पल्लू और बॉर्डर पर भारी गोल्ड जरी वर्क किया जाता है। इसे एकबार ट्राय जरूर करें।
Image credits: social media
Hindi
ड्यूल टोन सिंपल पैठणी साड़ी
ड्यूल टोन वाली सिंपल पैठणी साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें साड़ी के दो रंग होते हैं, जैसे गुलाबी-ऑरेंज, ग्रीन-पर्पल या ब्लू-मैजेंटा। लाइट बदलने पर रंग थोड़ा अलग दिखाई देता है।