Hindi

मनीष मल्होत्रा की 10 व्हाइट लहंगा-साड़ी डिजाइन,खरीदने को मचल उठेगा मन

Hindi

पर्ल व्हाइट लहंगा विथ जैकेट

जाह्नवी कपूर का लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ब्लाउज में पर्ल का काम किया गया है जो उसे यूनिक लुक दे रहा है। वहीं लहंगा और जैकेट में व्हाइट जरीदार वर्क किया गया है। 

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट सी-थ्रू साड़ी विथ फुल स्लीव ब्लाउज

करिश्मा कपूर व्हाइट जरीदार सी -थ्रू साड़ी में काफी हसीन लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा ने इस साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज को डिजाइन किया है जो शानदार लुक दे रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट लहंगा विथ व्हाइट ज्वेलरी

खुशी कपूर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर लहंगा में स्टनिंग लुक दे रही हैं। लहंगा पर काफी बारिक जरीदारी वर्क किया गया है। इसके साथ अदाकारा ने व्हाइट स्टोन ज्वेलरी को पेयर किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

साटन प्लेन साड़ी विथ डिजाइनर ब्लाउज

कृति सेनन व्हाइट साटन साड़ी के साथ पर्ल वर्क डिजाइनर ब्लाउज पेयर किया है। मनीष मल्होत्रा ने सिंपल साड़ी को ब्लाउज के जरिए यूनिक लुक देने का काम किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

चिकनकारी सी थ्रू साड़ी

पूजा हेगड़े मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। साड़ी पर चिकनकारी वर्क किया गया है। इस साड़ी को किसी भी फंक्शन में पहनकर महफिल लूट ली जा सकती है।

Image credits: Instagram
Hindi

जरी वर्क लहंगा

तारा सुतारिया के पहने लहंगे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे कितनी मेहनत से बनाया गया है। जरी का काफी बारिक काम किया गया है। ब्लाउज पर भी काफी वर्क किया गया है।

Image credits: Instagram
Hindi

जरीदार लहंगा विथ नेट दुपट्टा

मॉडल के पहने इस लहंगे से नजर नहीं हट रही है ना। प्योर व्हाइट लहंगे पर जरी वर्क किया गया है।इसके साथ नेट दुपट्टा को पेयर किया है। व्हाइट स्टोन ज्वेलरी से लुक को पूरा किया गया है।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट लहंगा विथ ग्रीन स्टोन ज्वेलरी

व्हाइट लहंगा के साथ ग्रीन स्टोन ज्वेलरी का पेयर काफी शानदार लुक दे रहा है। मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगा और ज्वेलरी को देखकर वाकई खऱीदने का मन करने लगा होगा।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट साड़ी विथ पर्ल पर्स

शहनाज गिल व्हाइट साड़ी में कयामत लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा ने अपने डिजाइनर साड़ी के साथ मोतियों के बने छोटे से पर्स को भी डिजाइन किया है। जो पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है।

Image Credits: Instagram