Other Lifestyle

National Tourism Day: मालदीव नहीं, भारत के इन 7 आइलैंड को करें विजिट

Image credits: social media

अंडमान -नोकोबार आइलैंड

अंडमान -नोकोबार आइलैंड में आप खूबसूरत तटों का नजारा ले सकते हैं। कई एडवेंचर्स गेम खेल सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप, रॉस द्वीप देखने लायक जगह है।

Image credits: social media

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप खूबसूरती में मालदीव को भी फेल करती है। मूंगा एटोला, लैगून और समुद्री जीवन के लिए यह जाना जाता है। अगत्ती द्वीप, बंगाराम द्वीप, कावारत्ती द्वीप को एक्सप्लोर करें।

Image credits: social media

दीव (Diu), गुजरात

दीव गुजरात के दक्षिणी तट के पास स्थित एक आइलैंड है। यह खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक किलों और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

Image credits: social media

माजुली, असम,

विश्व का सबसे बड़ा नदी आइलैंड ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यह अपनी खूबसूरत संस्कृति, ट्रेडिशनल डांस और बेहतरीन नजारों के लिए फेमस है।

Image credits: social media

एलीफेंटा द्वीप, महाराष्ट्र

मुंबई हार्बर में एक द्वीप, जो एलिफेंटा गुफाओं के लिए जाना जाता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जिसमें प्राचीन चट्टानों को काटकर बनाए गए मंदिर हैं।

Image credits: social media

दिवेर आइलैंड, गोवा

मांडोवी नदी पर एक आइलैंड जो अपने सुंदर नजारों, पुराने चर्चों और पारंपरिक गोवा गांवों के लिए जाना जाता है। यहां पर लोकल फूड का स्वाद जरूर चखें।

Image credits: social media

बेट द्वारका,गुजरात

द्वारका के पास एक आबाद आइलैंड है। यह अपने धार्मिक महत्व और पुरातात्विक खंडहरों के लिए जाना जाता है। यहां पर नाव के जरिए जाया जाता है।

Image credits: social media