Hindi

Republic Day 2024:इन 5 जगहों को देखकर देशभक्ति का जाग उठेगा एहसास

Hindi

इंडिया गेट, नई दिल्ली

इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध में अपनी जान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था। गणतंत्र दिवस पर यहां झंडोत्तोलन होता है और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। 

Image credits: Getty
Hindi

लाल किला, दिल्ली

लाल किला पर जवाहरलाल नेहरू ने सबसे पहले झंडा फहराया था। लाल किला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का प्रतीक है। 26 जनवरी को आप यहां भी घूमने जा सकते हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

कर्तव्यपथ, नई दिल्ली

कर्तव्यपथ, इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक, गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी करता है। यहां पर परेड देखना एक अनोखा अनुभव है, जो आपको देश के गौरव और एकता की नब्ज को महसूस कराता है।

Image credits: social media
Hindi

जलियांवाला बाग, अमृतसर

जलियांवाला बाग में जाकर आप उन लोगों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं जो देश की खातिर अपनी जान गंवा दी। आप जब यहां जाएंगे तो देशभक्ति की भावना को महसूस कर पाएंगे।

Image credits: social media
Hindi

वाघा बॉर्डर, अमृतसर

गणतंत्र दिवस पर एक अलग अनुभव के लिए वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह जरूर देखें। भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना सीमा पर शानदार परेड करते दिखेंगे।

Image Credits: social media