विटेंज में मॉडर्न ट्विस्ट, नाखून पर ट्राई करें पोल्का डॉट नेल आर्ट
Other Lifestyle Jun 06 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
चॉकलेट ब्राउन ग्लास पेंट विद पोल्का डॉट
चॉकलेट ब्राउन ग्लास नेल पेंट बहुत ही गॉर्जियस लुक देती है। इस ग्लास नेल पेंट पर व्हाइट पोल्का डॉट बनाया गया है। इस तरह के नेल आर्ट आपको वेस्टर्न आउटफिट पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लू पोल्का डॉट नेलपेंट
ब्लू कलर पेंट के ऊपर व्हाइट पोल्का डॉट प्रिंट बहुत ही जानदार दिखते हैं। लंबे नाखून पर यह बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसे आप घर पर आसानी से लगा सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
हाफ पोल्का डॉट एंड ब्लैक पेंट
विटेंड में मॉडर्न टच कैसे देते हैं, ये इस डिजाइन को देखकर समझ जाएंगे। हाफ में ब्लैक पेंट और हाफ में ऑफ व्हाइट पेंट करके उस पर पोल्का डॉट बनाया गया है। बो डिजाइन और स्टोन पेस्ट है।
Image credits: pinterest
Hindi
न्यूड नेलपेंट विद येलो टिप्स
इस नेल आर्ट में डबल रंग का प्रयोग किया गया है। न्यूड पेंट नाखून पर किया गया और टिप्स पर येलो कलर लगाया गया है। टिप्स पर पोल्का और स्ट्रिप्स डिजाइन बनाए गए हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ग्रे ग्लास पेंट विद पोल्का डॉट
ग्रे ग्लास पेंट पर पोल्का डॉट बहुत ही मॉडर्न वाइब दे रहे हैं। पार्टी में आप इस तरह की नेल पेंट लगाकर अपनी पर्सनालिटी को और भी निखार सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
पोल्का डॉट व्हाइट नेलपेंट
लंबे नाखून पर अगर आप खूबसूरत आर्टवर्क कराना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। न्यूड पेंट ग्लास पेंट के साथ व्हाइट टच और उस पर पोल्का डॉट शानदार कॉम्बिनेशन है।