चेहरा हो चपटा या हो गोल-मटोल, हर फेस पर जचेंगी ये पोनीटेल हेयर स्टाइल
Other Lifestyle Feb 04 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
पोनीटेल कैसे बनाएं
पोनीटेल बनाने के लिए बालों को पीछे की ओर इकट्ठा करके हेयर टाई की मदद से बांधा जाता है, जो घोड़े की पूंछ जैसी लगती है, इसलिए इसे पोनीटेल कहते है। इसे हाई, लो या मैसी बनाया जाता है।
Image credits: Instagram@erikataftbridal
Hindi
हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल
आपका चेहरा छोटा है और आप इसे लंबा दिखाना चाहते हैं, तो फ्रंट से बालों में पफ बनाकर पीछे एक हाई पोनीटेल बनाएं, चाहे तो बालों को सॉफ्ट कर्ल्स करके हेयर टाई की मदद से बालों को बांधे।
Image credits: Instagram@nadia.hairstylistt
Hindi
पोनीटेल हेयरस्टाइल फॉर वूमेन
अगर आपके बाल कलर है, तो फ्रंट से बालों को दो पार्ट में डिवाइड करके इसे पहले ट्विस्ट करें, फिर सारे बालों को इकट्ठा करके एक पोनीटेल बनाएं। इससे ब्रेडेड पोनीटेल लुक मिलेगा।
Image credits: Instagram@_jenibraga
Hindi
फ्रंट फ्लिक्स के साथ बनाएं पोनीटेल
अगर आपका फेस गोल मटोल है, तो आप फैट को छुपाने के लिए सामने से बालों में फ्लिक्स निकाले और पीछे बालों को कर्ल्स करके एक पोनीटेल बनाएं।
Image credits: Instagram@paigelauren_bridalhair
Hindi
मेसी पोनीटेल हेयरस्टाइल
बालों को सामने से ट्विस्ट करके बिना फिनिशिंग के नीचे इसे टाई करें। सामने से बालों में फ्लिक्स निकालें, ये मेसी हेयरस्टाइल हर फेस टाइप पर जचेंगी।
Image credits: Instagram@cathrineheierenhansen
Hindi
पोनीटेल विद हेयर एक्सेसरीज
अगर आप इंडियन आउटफिट पर पोनीटेल बनाना चाहते हैं, तो एक लो मैसी पोनीटेल बनाएं और इसके ऊपर मोतियों की डिटेलिंग करने के लिए इसे हेयर ग्लू की मदद से चिपाएं।