Other Lifestyle

दादी-नानी के नुस्खे से प्रियंका चोपड़ा रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल

Image credits: Instagram

प्रियंका चोपड़ा उम्र को देती हैं मात

प्रियंका चोपड़ा चार दशक पार कर चुकी हैं। लेकिन चेहरे पर इसका असर नहीं दिखाई देता है। आज भी उनका स्किन ग्लो करता है।

Image credits: Instagram

प्रियंका चोपड़ा नानी-मां के नुस्खे को आजमाती है

प्रियंका चोपड़ा अपने स्किन केयर के लिए कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं बल्कि नानी और मां मधु चोपड़ा के बताए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

Image credits: Instagram

सिटाडेल फेम का ब्यूटी सीक्रेट नारियल का तेल

प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि नानी और मां हमेशा नारियल तेल लगाने को कहती थी। लेकिन मैं बचपन में इग्नोर करती थी। लेकिन 25 की उम्र में इसे आजमाया। 

Image credits: Getty

ऐसे इस्तेमाल करती हैं नारियल तेल

प्रियंका चोपड़ा चेहरे से लेकर पूरे शरीर में ऑर्गेनिक नारियल तेल लगाती हैं। जब वो घर से बाहर निकलती हैं तो सनस्क्रीन इसके ऊपर से लगाती हैं।

Image credits: Getty

फेसपैक प्रियंका ऐसे बनाती हैं

प्रियंका चोपड़ा फेसबैक बनाने के लिए बेसन,हल्दी, चंदन पाउडर, नींबू, दही और दूध का इस्तेमाल करती हैं। सभी सामग्री को मिलाकर वो फेस समेत पूरे बॉडी पर लगाती हैं।

Image credits: Getty

लिप को ऐसे रखती हैं गुलाबी

प्रियंका चोपड़ा लिप को गुलाबी बनाए रखने के लिए नमक,वेजिटेबल ग्लिसरीन और रोज वॉटर का इस्तेमाल करती हैं। दोनों को मिलाकर वो अपने लिप पर स्क्रब करती हैं।

Image credits: instagram

बालों का ऐसे रखती हैं ख्याल

प्रियंका चोपड़ा बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए दही, शहद और अंडा को मिलाकर लगाती हैं। इसके बाद बेबी शैंपू से धो देती हैं।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

एक्सरसाइज और गुड डाइट

प्रियंका चोपड़ा पोषण से भरपूर डाइट लेती हैं। वो मनपसंद की चीज खाने के साथ-साथ ये ध्यान रखती हैं कि वो पोषण से भरा और कम कैलोरी वाला हो। इसके अलावा वो एक्सरसाइज पर भी फोकस करती हैं।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram