Other Lifestyle

मानसून में गुलाबी नगरी हो जाती है हसीन, इन 10 प्लेस को करें एक्सप्लोर

Image credits: pexels

हवा महल

इसे "हवाओं के महल" के रूप में भी जाना जाता है। यह फेमस गुलाबी बलुआ पत्थर का महल कई छोटी खिड़कियों के साथ अपनी अनूठी छत्ते की संरचना के लिए जाना जाता है।

Image credits: pexels

आमेर किला

आमेर किला एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह किला शानदार नक्काशी और मनोरम दृश्य के लिए फेमस है। मानसून के मौसम में इस किले की रौनक और बढ़ जाती है।

Image credits: pexels

सिटी पैलेस

इस भव्य महल परिसर में शाही कलाकृतियों, कपड़ों और हथियारों को प्रदर्शित करने वाला एक म्यूजिम है। महल की वास्तुकला में राजपूत, मुगलों और यूरोपीय शैलियों का खूबसूरत मिश्रण है।

Image credits: pexels

जंतर मंतर

जयपुर के जंतर मंतर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। 18वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाए गए जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है।

Image credits: Getty

जल महल

मान सागर झील के बीच में स्थित जल महल काफी खूबसूरत है। मानसून के मौसम में इस महल की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

Image credits: Getty

नाहरगढ़ किला

अरावली पहाड़ियों पर स्थित नाहरगढ़ किला जयपुर के मनमोहक खूबसूरती को दिखाता है। इसे मूल रूप से रक्षा किले के रूप में बनाया गया था। अब इसमें रेस्तरां, कैफे और मोम म्यूजिम है।

Image credits: pexels

जयगढ़ किला

जगढ़ किले को विजय के किले के रूप में जाना जाता है। यह किला दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोप, जयवाना के आवास के लिए प्रसिद्ध है।

Image credits: Getty

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम

अल्बर्ट हॉल म्यूजिम को देखने के लिए दुनिया भर के लोग आते हैं। इसमें आर्ट से जुड़ी बेहतरीन कलाकृतियां रखी गई हैं। जिसे देखना एक अलग अनुभव देता है।

Image credits: pexels

जौहरी बाजार

ये हलचल भरे बाज़ार पारंपरिक राजस्थानी वस्त्रों, हस्तशिल्प, आभूषणों और जीवंत बाज़ारों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां से आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं।

Image credits: pexels

चोखे ढाणी

जयपुर जाएं तो चोखे ढाणी का रुख जरूर करें। यहां आप राजस्थान के आतिथ्य और संस्कृति का अनुभव करेंगे। पारंपरिक लोक नृत्य भोजन और ऊंट की संवारी का मजा ले सकते हैं।

Image credits: google