Other Lifestyle

शहनाज गिल की तरह पाना है छरछरा बदन, तो फॉलो करें उनकी डाइट रुटीन

Image credits: Instagram

12 किलो शहनाज ने किया कम

लॉकडाउन में शहनाज गिल 67 किलो की थी। 6 महीने में 12 किलो वजन कम किया। वो अब 55 kg की हैं। आइए जानते हैं कि अदाकारा ने वेट लॉस कैसे किया और वो फिगर कैसे मेंटन करती हैं।

Image credits: Instagram

शहनाज की सुबह पानी से

शहनाज गिल सुबह की शुरुआत पानी से करती हैं। वो दिन भर में 3-4 लीटर पानी पीती हैं। इसके बाद भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाती हैं।

Image credits: insta

1 घंटे करती हैं योगा

इसके बाद शहनाज गिल 1 घंटे योग करती हैं। वेट लॉस के लिए उन्होंने किसी तरह का इंटेंस वर्कआउट का सहारा नहीं लिया है। इसके बाद वो एप्पल साइडर विनेगर पीती हैं।

Image credits: Instagram

पोहा खाती हैं

ब्रेकफास्ट में शहनाज गिल सब्जियों से भरपूर फोहा खाती है। इसके साथ वो मुसली और दही भी लेती हैं।

Image credits: Instagram

लंच में दाल रोटी खाती हैं शहनाज

शहनाज गिल लंच में घी लगी हुई नचनी रोटी, दाल , सब्जी और सलाद खाती हैं। उनके खाने में कार्ब्स, प्रोटीन शामिल होता है।

Image credits: our own

इवनिंग स्नैक्स में मखाना

शहनाज बताती हैं कि वो इवनिंग स्नैक्स में फ्राई मखाना खाती हैं। वो बताती है वो जहां भी जाती हैं घर से भूना हुआ मखाना साथ में लेकर जाती हैं।

Image credits: Instagram

डिनर में खिचड़ी का सहारा

शहनाज गिल डिनर में खिचड़ी, दही और सूप लेती हैं। डिनर से पहले वो फिर से एक गिलास एप्पल साइडर विनेगर पीती हैं।

Image credits: instagram