Hindi

शिमर स्क्रंची से सीक्वेंस बैंड से बालों को दें ग्लैम लुक

Hindi

शिमर बो हेयर क्लिप

शिमर बो हेयर क्लिप्स काफी ट्रेंड में हैं। आप ब्लैक और सिल्वर कलर की छोटी-छोटी दो बो क्लिप्स ले सकती हैं और उन्हें बालों के दोनों साइड या बैक साइड पर लगाकर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

शिमर स्क्रंची

अगर आपको पोनीटेल या चोटी बनाना है, तो सिंपल स्क्रंची की जगह शिमर वाली स्क्रंची ट्राई करें। खासकर पिंक, सिल्वर या गोल्डन शिमर स्क्रंची बालों में बेहद प्यारी लगती है।

Image credits: Instagram
Hindi

सीक्वेंस बो हेयर क्लिप

वॉल्यूमिनस लुक के लिए सीक्वेंस बो क्लिप्स काफी ट्रेंड में हैं। सिल्वर कलर की इस क्लिप पर एडी वर्क और छोटी हैंगिंग्स की डिटेलिंग की जाती है, जो बालों को पार्टी रेडी लुक देती है।

Image credits: Instagram
Hindi

शिमर टिक टॉक क्लिप

टिक-टॉक क्लिप्स बालों को अच्छी तरह सेट करती हैं। सिंपल क्लिप्स की जगह आप ग्लिटर वाली टिक टॉक क्लिप चुन सकती हैं, जिन पर रंग-बिरंगे स्टार, स्टोन या सीक्वेंस लगे हों।

Image credits: Pinterest
Hindi

शिमर बरनाडा हेयर लुक

पार्टी या फंक्शन में यूनिक और आइकॉनिक लुक चाहती हैं, तो शिमर बरनाडा हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों को स्ट्रेट करें और ऊपर से सीक्वेंस या ग्लिटर वाला हेयर कैप लगाएं। 

Image credits: Pinterest
Hindi

सीक्वेंस हेयर स्ट्रैंड्स

आपके बाल स्ट्रेट हैं, तो शिमर वाले हेयर स्ट्रैंड्स बेहद स्टाइलिश लगते हैं। इसके लिए रंग-बिरंगे ग्लिटर स्ट्रैंड्स को बालों के ऊपर से लगाएं और उन्हें नीचे तक लेंथ के अनुसार सेट करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

सीक्वेंस स्टोन हेयर बैंड

हेयर बैंड लगाने से बालों को लिफ्टेड+साफ लुक मिलता है। सिंपल हेयर बैंड की जगह चौड़ा शिमर या सीक्वेंस स्टोन वाला हेयर बैंड चुनें। आप चाहें तो खुद भी ग्लिटर, स्टोन और सीक्वेंस लगाएं।

Image credits: Pinterest

Tin Can DIY Flower Vase: दूध-चायपत्ति के टिन के डिब्बे फेंके नहीं, बनाएं 5 डिजाइनर फ्लावर वास

Thin Saree Look: 7 स्लिम बॉर्डर साड़ी डिजाइन, डेली से पार्टी तक एलिगेंट स्टाइल

Slim Look Outfits: हैवी बॉडी टाइप के लिए बेस्ट हैं ये 7 मॉडर्न ड्रेसेस, हर एंगल से दिखेंगी स्लिम

Luxury Candles DIY: 10 मिनट में बनाएं लग्जरी डेकोरेटिव कैंडल, होम डेकोर को दें रॉयल टच