2024 में घर की सजावट और वास्तु के लिए ये 5 पौधे सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। बांस, जाडे, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, और तुलसी – जानिए इनके फायदे और इन्हें घर में रखने का सही तरीका।
इसे लक्की बांस भी कहा जाता है और यह समृद्धि और तरक्की का प्रतीक है। भाग्य और समृद्धि को आकर्षित करने वाले इस पौधे को लोगों ने अपने घर में जगह दिया है।
होम डेकोर और वास्तु के नजरिये से जाडे के पौधे को इस साल खूब पसंद किया गया। यह घर में समृद्धि और खुशहाली लाता है। इसे वास्तु शास्त्र में 'पैसा पेड़' के रूप में जाना जाता है।
वास्तु ट्रेंड में यह साल का ट्रेंडी पौधा है इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से घर में समृद्धि और भाग्य में वृद्धि होती है। यह धन के प्रवाह को आकर्षित करने के लिए प्रसिद्ध है।
स्नेक प्लांट को घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। यह पौधा रात को ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है। इस पौधे को भी इस साल जमकर पॉपुलैरिटी मिली है।
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में एक पवित्र स्थान रखता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व में रखने से घर में शांति, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।