ट्विस्ट कर चोटी में लगाएं लेस, Eid पर लॉन्ग हेयर के लिए 6 हेयरस्टाइल
Other Lifestyle Mar 11 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
सिल्वर लेस विद रोज
सिल्वर लेस के साथ चोटी का स्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सिल्वर लेस से सजी चोटी और उसके बॉटम में पिंक रोज का टच लहंगा, साड़ी और सूट के साथ बेहद खूबसूरत और परफेक्ट लगता है।
Image credits: instagram
Hindi
मिरर लेस वर्क फ्रेंच चोटी
मिरर लेस के साथ फ्रेंच चोटी बहुत ही गॉर्जियस लुक देती है। बालों के ऊपर से लपेटे हुए लेस लगाएं और बीच में हल्का चोटी दिखने दें। फिर नीचे से ऐड करके स्टाइलिश लुक दें।
Image credits: instagram
Hindi
ट्विस्ट लेस चोटी
ट्विस्ट लेस भी लहंगा या साड़ी के साथ सुंदर लगती है। आप 2 मीटर गोल्डन लेस लेकर चोटी बनाने के बाद ऊपर से ट्विस्ट करते हुए लपेटे।
Image credits: instagram
Hindi
क्रिस-क्रॉस लेस चोटी
इस स्टाइल में बालों की एक लंबी चोटी (Braid) बनाई गई है, जिसे सुनहरे गोटा पट्टी रिबन से क्रिस-क्रॉस पैटर्न में लपेटा गया है। चोटी की शुरुआत में एक हैवी गोल्डन बेस दिया गया है।
Image credits: Instagram@sophia_aafreen
Hindi
लेस चोटी एंड बन
पहले आप लेस लगाकर चोटी बनाएं और फिर उसे लपेट कर बन की शक्ल दें। हर तरह के अटायर पर यह हेयरस्टाइल परफेक्ट दिखती है। समर में आप इसे खास ओकेजन पर ट्राई कर सकती हैं।
Image credits: Instagram@sanjeev_hair_affair
Hindi
पर्ल लेस परांदा
पर्ल से सजे लेस को आप चोटी के अंदर गूंथे और नीचे परांदा जोड़ें। बड़ी इयररिंग्स के साथ यह लॉन्ग हेयरस्टाइल एस्थेटिक लुक देती है। अनारकली सूट के साथ आप इस हेयरस्टाइल को ट्राई करें।