क्रॉप टॉप से पाएं 6 एलिगेंट और बोल्ड लुक, पार्टी के लिए परफेक्ट स्टाइल
Other Lifestyle Mar 05 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Chat GPT
Hindi
क्रॉप टॉप की खासियत
क्रॉप टॉप फैशनेबल आउटफिट है, जो ब्लाउज से थोड़ा लंबा और टीशर्ट से थोड़ा छोटा होता है। इसे आप इंडियन, वेस्टर्न दोनों तरह से वियर कर सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक के साथ इलैगंस देता है।
Image credits: Instagram
Hindi
क्रॉप टॉप+हाईवेस्ट जींस
ये सबसे आसान और क्लासी लुक है। सफेद या पेस्टल कलर के क्रॉप टॉप को आप ब्लू या ब्लैक कलर की हाई वेस्ट जींस के साथ पहनें। साथ में स्नीकर्स या हील्स पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
Image credits: Instagram
Hindi
क्रॉप टॉप+ब्लेजर
अगर आप प्रोफेशनल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो सॉलिड क्रॉप टॉप के ऊपर फिटेड ब्लेजर पहनें। इसके साथ पेंसिल स्कर्ट या ट्राउजर पहन कर एक कॉन्फिडेंट और लीडरशिप लुक दिखाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
क्रॉप टॉप विद श्रृग
नाइट पार्टी के लिए ये लुक परफेक्ट रहेगा। आप प्लीटेड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहने और उसके साथ श्रग पहन कर अपने लुक को पूरा करें।
Image credits: Instagram
Hindi
क्रॉप टॉप+साड़ी
ये स्टाइल बहुत ट्रेंड में है। आप कॉटन, मस्लिन या मोडाल सिल्क साड़ी के साथ स्टाइलिश का क्रॉप टॉप पहन कर अपने लुक को एनहांस कर सकती हैं। ये कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखेगा।
Image credits: Instagram
Hindi
क्रॉप टॉप+लॉन्ग स्कर्ट
फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक के लिए आप विमेंस डे थीम किटी पार्टी में फ्लोरल या प्लेन लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहनें। सिंपल सी ज्वेलरी कैरी करें, सैंडल या ब्लॉक हील्स पहनें।
Image credits: Instagram
Hindi
प्लाजो पैंट+क्रॉप टॉप
कंफर्ट और स्टाइल के परफेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए आप लूज प्लाजो पैंट के साथ फिटेड क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। ये लुक पार्टी या कैजुअल गेट टू गेदर के लिए बेस्ट है।