Relationships

शादी के बाद औरतों का बदल जाता है नेचर, क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी

Image credits: Instagram

हैप्पी वेडिंग के बाद बदलाव

शादी के दौरान महिलाएं काफी खुश नजर आती हैं। नई जिंदगी को जीने के अरमान उनके चेहरे पर नजर आते हैं। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद उनमें काफी बदलाव नजर आता है।

Image credits: Instagram

शादी के बाद महिला में बदलाव

अक्सर ये सुनने को मिलता है कि शादी के बाद पत्नी के रंग ढंग बदल जाते हैं। हालांकि यह काफी ऑफेंसिव वर्ड है। लेकिन ये सच है कि पत्नी बनने के बाद महिलाओं के स्वभाव में बदलाव होते हैं।

Image credits: Instagram

शादी के बाद मनोस्थिति में बदलाव

शादी के बाद महिलाओं की मनोस्थिति में परिवर्तन होता है। कुछ तो सामाजिक पहलू इसके जिम्मेदार होते हैं तो कुछ हार्मोनल चेंज भी उत्तरदायी होते हैं।

Image credits: Getty

शादी के बाद क्यों होते हैं झगड़े

साइकोलॉजी टुडे में छपी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक डेट करने के बाद शादी और इसके बाद कपल में फाइट नॉर्मल होता है। दरअसल, साथ रहने पर लड़कियों को कई तरह के एडजस्टमेंट करने पड़ते हैं।

Image credits: Getty

शादी के बाद औरतों में बदलाव

शादी के बाद अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी होती हैं। रिलेशनशिप स्टडी में इसके पीछे की वजह बताई गई है।

Image credits: Getty

घर का बदलना

लड़कियां अपना घर छोड़कर दूसरे के घर में आती हैं।नए घर में उन्हें रहने के लिए कई तरह से एडजस्टमेंट करनी पड़ती है।इस दौरान कई तरह की दिक्कत उनके सामने आती है।

Image credits: Getty

अपनापन नहीं मिलना

कई लड़कियों को वो अपनापन ससुराल में नहीं मिलता जो उनके मायके में मिला करता था। जिसकी वजह वो परेशान होती है और बाद में यह चिड़चिड़ेपन में बदल जाता है।

Image credits: Getty

पर्सनल स्पेस ना मिलना

मायके में लड़कियां जितना स्वतंत्र होती हैं ससुराल में उतना नहीं मिलता है। पर्सनल स्पेस नहीं मिलने की वजह से कई बार उनमें चिड़चिड़ाहट देखने को मिलती है।

Image credits: Getty

अधूरी ख्वाहिश

शादी के बाद कई बार महिलाओं को अपना जॉब छोड़ना पड़ता है। कई समझौते करने होते हैं। जिसकी वजह से उनकी इच्छा अधूरी रह जाती है। यह भी उन्हें चिड़चिड़ा बनाता है।

Image credits: Getty