गोल सर्कल मेहंदी की 7 ट्रेंडी डिजाइन, हथेली और पैरों पर लगेगी एलिगेंट
Lifestyle Jun 26 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat gpt and pinterest
Hindi
क्लासिक राउंड मंडला डिजाइन
अगर आप सिंपल और एवरग्रीन मेहंदी पसंद करती हैं, तो हथेली के बीच में बना बड़ा गोल मंडला सर्कल बेस्ट है। इसके चारों ओर बारीक पत्तियां और डॉट्स बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
फ्लोरल सर्कल मेहंदी डिजाइन
गोल सर्कल के अंदर और बाहर फूलों की पंखुड़ियों वाला पैटर्न हाथों और पैरों दोनों पर बेहद खूबसूरत लगता है। यह डिजाइन शादी, तीज और रक्षाबंधन जैसे खास अवसरों के लिए परफेक्ट रहती है।
Image credits: chat gpt
Hindi
डबल सर्कल बैक हैंड डिजाइन
हाथ की बैक साइड पर दो गोल सर्कल बनाकर उन्हें बेल और पत्तियों से जोड़ने वाली मेहंदी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का शानदार लगती है।
Image credits: chat gpt
Hindi
जालीदार सर्कल पैटर्न
राउंड सर्कल के अंदर नेट या जाली वाला डिजाइन मेहंदी को रॉयल लुक देता है। उंगलियों पर हल्के पैटर्न जोड़ने से पूरा डिजाइन और भी एलिगेंट नजर आता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
पायल इंस्पायर्ड फुट सर्कल डिजाइन
पैरों के ऊपरी हिस्से पर गोल सर्कल बनाकर उससे नीचे चेन और पायल जैसा पैटर्न तैयार किया जाता है। यह डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद आकर्षक दिखाई देती है।
Image credits: chat gpt
Hindi
मिनिमल सर्कल मेहंदी डिजाइन
छोटे-छोटे गोल सर्कल, डॉट्स और पतली लाइनों से बनी मिनिमल मेहंदी ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल फंक्शन के लिए शानदार विकल्प है। इसे लगाने में कम समय लगता है और यह काफी स्टाइलिश दिखती है।
Image credits: chat gpt
Hindi
मोरक्कन फ्यूजन सर्कल डिजाइन
राउंड सर्कल के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न और बारीक लाइनों का कॉम्बिनेशन मोरक्कन स्टाइल का शानदार लुक देता है। ये फ्रंट हैंड, बैक हैंड और पैरों तीनों पर बेहद यूनिक और ट्रेंडी लगती है।