लिंक पायल बच्चियों के पांव की शोभा बढ़ाने के साथ बजट का ख्याल रखती हैं। इसे इंटरलॉकिंग पैटर्न पर शेल्स से जोड़ा गया है। साथ में स्टोन लटकन विद S लॉक मजबूती+झनकार का ख्याल रखेंगे।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
चांदी स्टोन पायल
2-5 साल की बिटिया के लिए फ्लोरल मोटिफ, चांदी की कारीगरी और स्टोन की नक्काशी पर यह पायल चुनें। इसमें रंग-बिरंगे नगों की डिटेलिंग और बारीक इनामेल वर्क है जो इसे हटकर लुक देता है।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
फ्लोरल घुंघरू पायल
वैसे तो यह डिजाइन सिंपल और सेटल है लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत कलरफुल सिल्वर बीड्स और घुंघरू हैं जिसे धुन हर वक्त कानों में सुनाई देगी। इसे डेली से फंक्शन के लिए चुन सकते हैं।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
स्नैक पायल विद घुंघरू
बच्चों की स्किन नाजुक होती है। ऐसे में आप स्नैक चेन पायल को विकल्प बनाएं। पूरी डिजाइन सिंपल रखते हुए S लॉक पर घुंघरूओं की डिटेलिंग है। ऑक्सीडाइज्ड बीड्स अलग सा चार्म दे रहे हैं।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
झुमका लटकन पायल
झुमका लटकन पायल 4000-5000 रु. तक खरीदी जा सकती है। इसमें सॉलिड सिल्वर तारों के बीच में छोटे-छोटे नग और घुंघरू पिरोए गए हैं। साथ में ऑरेंज क्रिस्टल घुंघरू खूबसूरत लुक देते हैं।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
लटकन वाली चांदी की पायल
चांदी और घुंघरू वर्क का कॉम्बिनेशन टॉप क्लास लगता है। यह रोजाना पहनाने के साथ गिफ्टिंग के लिए भी शानदार विकल्प है। आप हल्की वर्क पर हूबहू डिजाइन 3000 रु. तक खरीद सकती हैं।
Image credits: instagram@fashion_world_store__
Hindi
मयूर मीनाकारी पायल
बच्ची 2 साल से छोटी है तो सेटल वर्क पर मयूर मीनाकारी पायल क्लासी और बेस्ट च्वाइस है। यह बिना पैरों में चुभे पांव की शोभा बढ़ाएगा। ऐसे पैटर्न सुनार के यहां आसानी से मिल जाएंगे।