अगर आपका बजट 1000 रुपये तक है, तब भी आप स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली सिल्वर रिंग आसानी से खरीद सकते हैं। सही डिजाइन चुनकर आप कम बजट में भी ऐसी फैंसी डिजाइन गिफ्ट में चुन सकती हैं।
ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो हमेशा साथ और मजबूत रिश्ते का संदेश दे, तो इन्फिनिटी डिजाइन वाली सिल्वर रिंग बेस्ट है।यह डिजाइन मिनिमल लुक पसंद करने वाली लड़कियों को काफी पसंद आता है।
वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट तक हर स्टाइल के साथ इस तरह के फैंसी लीफ पैटर्न स्टोन सिल्वर रिंग खूब मैच करते हैं। इस तरह की फैंसी सिल्वर रिंग बहुत की कम बजट में हाई लुक देगी।
तितली का डिजाइन आजकल फैशन जूलरी में खूब पसंद किया जा रहा है। बटरफ्लाई सिल्वर रिंग में पंखों पर माइक्रो स्टोन या रंगीन एनामेल वर्क किया जाता है, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाता है।
यह अल्फाबेट लैटर सिल्वर रिंग डिजाइन कॉलेज जाने वाली लड़कियों और टीनएजर्स के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट माना जाता है। हल्का वजन होने की वजह से इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है।
यह वैंकी स्टाइल सिल्वर रिंग सिंपल होने के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है और रोजाना पहनी जा सकती है। छोटी व्हाइट स्टोन वालीये रिंग युवतियों के बीच काफी पॉपुलर है।
बहन, दोस्त या पार्टनर के लिए क्यूट और रोमांटिक गिफ्ट ढूंढ़ रहे हैं, तो हार्ट शेप सिल्वर रिंग अच्छा ऑप्शन है। इसमें बीच में हार्ट डिजाइन स्टोन होता है, आसपास जिरकॉन स्टोन चुनें।
गिफ्ट पाने वाली लड़की को साड़ी, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद है, तो यह क्रॉस हूप्स सिल्वर रिंग डिजाइन कलेक्शन में चार चांद लगा देगा। ऐसी फैंसी डिजाइन स्टनिंग लगती है।
फूलों से इंस्पायर डिजाइन कभी पुराने नहीं होते। फ्लोरल सिल्वर रिंग में छोटे-छोटे पंखुड़ी पैटर्न के साथ व्हाइट जिरकॉन या अमेरिकन डायमंड लगे जाते हैं। यह रिंग बहुत फेमिनिन लगती है।