Hindi

बर्फ की चादर, देवदार के जंगल और ठंड-ये है भारत का मिनी स्विट्जरलैंड

Hindi

लोकेशन और खास पहचान

खज्जियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। चारों तरफ देवदार के ऊंचे पेड़, बीच में विशाल घास का मैदान और आसपास बर्फ से ढकी चोटियां-यही इसकी पहचान है।

Image credits: 1abhishek_jamwal7 instagram
Hindi

क्यों कहलाता है मिनी स्विट्जरलैंड

यहां का लैंडस्केप स्विट्जरलैंड की वादियों जैसा दिखता है। 1992 में स्विस दूत विली ब्लेजर ने भी खज्जियार को “Mini Switzerland of India” कहा था-तभी से यह नाम मशहूर हो गया।

Image credits: lakshpuri Instagram
Hindi

कब है जाने के लिए बेस्ट

सर्दियों में यहां हल्की से मध्यम बर्फबारी होती है। घास का मैदान सफेद चादर ओढ़ लेता है, तापमान गिरता है और फोटोग्राफी व स्नो-वॉक का मजा दोगुना हो जाता है।

Image credits: lakshpuri Instagram
Hindi

घूमने और करने लायक चीजें

खज्जियार झील के पास टहलना, देवदार के जंगलों में वॉक, पैराग्लाइडिंग (मौसम अनुकूल हो तो) और आसपास के व्यू-पॉइंट्स से सनसेट देखना बेहद लोकप्रिय है।

Image credits: lakshpuri Instagram
Hindi

कैसे पहुंचे और कब जाएं

खज्जियार, डलहौजी से लगभग 22 किमी दूर है। दिसंबर-जनवरी में जाएं तो गर्म कपड़े साथ रखें और बर्फबारी के कारण सड़क स्थिति पहले चेक कर लें।

Image credits: lakshpuri Instagram

बिना पासपोर्ट ये 3 लोग पूरी दुनिया घूम सकते हैं, जानें कौन हैं ये

कपल्स फील करेंगे एक्स्ट्रा COZY! फरवरी में प्लान करें 5 रोमांटिक ट्रिप

भारत की 5 रहस्यमयी जगह जहां जाना तो आसान पर आना नामुमकिन

साल 2026 के पहले दिन भारत में सबसे पहले कहां होगा सूर्योदय?