गुरुग्राम के होटल में पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या की और शव को BMW कार में रखकर ठिकाने लगाया।
दिव्या पाहुजा की हत्या क्यों हुई? इसके पीछे बड़ा रहस्य है। दिव्या पहले मॉडल थी, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में उसके पांव गहराई तक धंस गए थे।
बताया जाता है कि दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी। आरोप है कि दिव्या ने खुद अपने प्रेमी की हत्या कराई।
2016 में मुंबई में एक विवादास्पद मुठभेड़ हुआ था, जिसमें गैंगस्टर संदीप गाडोली मारा गया था। कहा जाता है कि दिव्या ने पुलिस के लिए मुखबिरी की थी।
दिव्या, उनकी मां और पांच पुलिस कर्मियों पर 6 फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में कथित 'फर्जी' मुठभेड़ में गाडोली की हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
दिव्या करीब सात साल जेल में रही थी। पिछले साल जून में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे जमानत दी थी।
दिव्या के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी हत्या गैंगस्टर संदीप गडोली की बहन सुदेश कटारिया और उसके भाई ब्रह्म प्रकाश ने अभिजीत के साथ मिलकर की है।