National

भारत मंडपम में दिखेगी डिजिटल क्रांति, यह तो दुनिया को हैरान कर देगा

Image credits: Getty

भारत मंडपम में एग्जिबिशन

भारत की तकनीकी पॉवर लेटेस्ट इनोवेशंस को दर्शाने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में कई स्टाल लगाए गए हैं। यह प्रदर्शन यहां पहुंचने वाले विजिटर्स को अलग अनुभव देगी।

Image credits: twitter

सांस्कृतिक गलियारा

G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में संस्कृति गैलरी सजाई गई है। यहां जी20 डिजिटल संग्रहालय का भी प्रदर्शन किया जाएगा। गलियारे में आमंत्रित देशों की साझी विरासत दिखेगी।

Image credits: twitter

सांस्कृतिक गलियारे में क्या है

जी20 सदस्य देशों सहति 9 आमंत्रित देशों की सांस्कृतिक वस्तुएं और विरासत यहां देखने को मिलेगी। यह संस्कृति गलियारा विविध सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को बढ़ाने वाला होगा।

Image credits: twitter

डिजिटल एक्सपीरियंस जोन

डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन हॉल नंबर 4 और हॉल 14 में तैयार किया गया है। यहां भारत की तकनीकी विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।

Image credits: twitter

डिजिटल जोन में क्या है

यह जोन डिजिटल इंडिय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताने वाला होगा। यहां पर आधार, डिजीलॉकर, यूपीआई, ईसंजीवनी, दीक्षा, भाषिनी, ओएनडीसी को प्रदर्शन होगा।

Image credits: twitter

क्या है आस्क गीता

भारत मंडपम के डिजिटल जोन में खासतौर पर आस्क गीता दिखाई जाएगी। आस्क गीता, भगवत गीता के प्राचीन नॉलेज को एआई तकनीक से सामने रखती है।

Image credits: twitter

शिल्प बाजार एग्जीबिशन

भारत मंडपम में हॉल नंबर 3 में शिल्प बाजार तैयार किया गया है। यह एक जिला एक उत्पाद, जीआई-टैग वाली वस्तुओं को दर्शाएगा। भारत की पारंपरिक शिल्प कला को प्रदर्शित करेगा।

Image credits: twitter

शिल्प बाजार में क्या है

यहां करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा खादी ग्राम उद्योग आयोग, ट्राइफेड आदि जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

Image credits: twitter

आरबीआई पवेलियन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) G20 शिखर सम्मेलन में अत्याधुनिक वित्तीय तकनीकों का प्रदर्शन करेगा। यह वित्तीय परिदृश्य में क्रांति लाने की उनकी क्षमता को भी सामने रखेगा।

Image credits: Getty

आरबीआई पवेलिय में क्या है

आरबीआई पवेलियन में डिजीटल पेपरलेस लोन प्रोसेस, यूपीआई भुगतान प्रणाली, यूपीआई वन वर्ल्ड, भारत बिल पेमेंट्स जैसी डिजिटल तकनीकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

Image credits: Getty

क्या है यूपीआई वन वर्ल्ड

यूपीआई वन वर्ल्ड के तहत यूपीआई को विदेश से आने वालों के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। वे लोग जिनके पास भारत में बैंक खाते नहीं हैं।

Image credits: social media

कैसे काम करेगा यूपीआई वन वर्ल्ड

विदेशी नागरिक भारत में रहने के दौरान यूपीआई से जुड़ी इस प्रीपेड भुगतान सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें उनके यूपीआई वन वर्ल्ड वैलेट में पैसे जमा होंगे।

Image credits: Getty