National

Welcome To Bharat: G-20 में भाग लेने अब तक कौन-कौन VVIP दिल्ली पहुंचे

Image credits: twitter

जापान के पीएम पहुंचे दिल्ली

जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा जी20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है।

Image credits: twitter

दिल्ली पहुंचे ऋषि सुनक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली आ गए हैं। उनके विमान ने लैंडिंग कर ली है। ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ विमान से बाहर आए तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया। 

Image credits: twitter

शेख हसीना पहुंचीं दिल्ली

जी20 सम्मेलन के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंच गईं हैं। रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उनका स्वागत किया। वे पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी।

Image credits: twitter

मॉरीशस के पीएम पहुंचे दिल्ली

मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनॉथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि जी20 में मॉरीशस की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इससे हमारी विशेष साझेदारी को आगे जाएगी।

Image credits: twitter

ओमान के डिप्टी-पीएम पहुंचे

जी20 समिट 2023 में शामिल होने के लिए ओमान के उप-प्रधानमंत्री सय्यीद असद तारिक अल नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय में अश्विनी चौबे ने उनका पारंपरिक तौर पर स्वागत किया है।

Image credits: twitter

इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने उनका स्वागत किया है।

Image credits: twitter

दिल्ली पहुंचे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच गए हैं। इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका स्वागत किया।

Image credits: twitter

अफ्रीकी संघ अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली

कोमोरोस संघ और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने स्वागत किया।

Image credits: twitter

यूरोपीय आयोग प्रेसीडेंट

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया है।

Image credits: twitter

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक

नई दिल्ली में आयोजित जी20 ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ।

Image credits: twitter

नाइजीरियाई राष्ट्रपति पहुंचे

शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू हैं। वे 5 सितंबर को ही दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है।

Image credits: twitter